एक्सप्लोरर

CMs Chief Justice Seminar: 6 साल बाद कल आयोजित होगा मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों का सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

CMs and Chief Justices Seminar: न्यायपालिका से जुड़े मामलों और उसके सरकार के साथ बेहतर समन्वय के लिहाज से काफी अहम यह कार्यक्रम 6 साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है.

PM Modi Inaugurate CMs and Chief Justices Seminar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. वह दिल्ली के विज्ञान भवन में होने जा रहे इस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे. न्यायपालिका से जुड़े मामलों और उसके सरकार के साथ बेहतर समन्वय के लिहाज से काफी अहम यह कार्यक्रम 6 साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है. इसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और उनके साथी जजों के अलावा केंद्रीय कानून मंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी 25 हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हिस्सा लेंगे.

पूरा दिन चलने वाले इस कार्यक्रम के अलग-अलग सत्रों में कई विषयों पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि न्यायपालिका से जुड़ी इमारतों और दूसरे ज़रूरी निर्माण के लिए 'नेशनल ज्यूडिशियल इंफ्रास्ट्रक्चर अथॉरिटी ऑफ इंडिया' के गठन का मसला इस सम्मेलन में उठ सकता है. इसके अलावा खाली पदों को भरने, मुकदमों की संख्या घटाने, न्याय को लोगों के लिए सुलभ बनाने जैसे मसले भी चर्चा में रहेंगे. सम्मेलन खत्म होने के बाद शाम 5 बजे चीफ जस्टिस एन वी रमना और केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू एक प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए मीडिया को संबोधित करेंगे.

इस कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वी रमना ने सभी हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों के साथ एक सम्मेलन में हिस्सा लिया. सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम भी 2016 के बाद अब हुआ. इसमें सभी जजों ने न्यायपालिका से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा की. चीफ जस्टिस रमना ने बताया कि सभी हाई कोर्ट के सहयोग के चलते पिछले एक साल में जजों के 126 खाली पद भरे जा सके हैं. 50 नए जजों की भी जल्द ही नियुक्ति होगी.

यह भी पढ़ेंः

Patiala Violence: पटियाला हिंसा पर राहुल गांधी का बयान, कहा- 'पंजाब में प्रयोग की जरूरत नहीं'

Pakistani Drone:अमृतसर में पाकिस्तानी साजिश नाकाम, पकड़ा गया 'मेड इन चाइना' का ड्रोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget