एक्सप्लोरर

Pakistani Drone: अमृतसर में पाकिस्तानी साजिश नाकाम, पकड़ा गया 'मेड इन चाइना' ड्रोन

Pakistani Conspiracy Failed: सीमारेखा पर तैनात जवानों ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजकर 15 मिनट के आस-पास कोई संदिग्ध वस्तु अजीब से शोर के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही थी.

Pakistnai Drone Caught by BSF: पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तानी सीमारेखा के पास पाकिस्तानी ड्रोन पाए गए हैं. इन ड्रोन्स को सीमारेखा पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने रोका और नीचे उतार कर पूरे इलाके की घेरेबंदी कर दी. जवानों ने इन ड्रोन्स की जानकारी स्थानीय पुलिस और सहयोगी एजेंसियों को दी. अमृतसर सेक्टर के धना कलां गांव के पास सीमारेखा पर तैनात जवानों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजकर 15 मिनट के आस-पास कोई संदिग्ध वस्तु अजीब से भनभनाहट का शोर करती हुई भारतीय सीमारेखा में घुसने की कोशिश कर रही थी, तभी जवानों की नजर इस पर पड़ी जब जवानों ने इस वस्तु को नीचे उतारकर देखा तो ये ड्रोन्स थे जो कि पाकिस्तानी सीमा से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे. 

जब जवानों ने इस इलाके में और गहराई से छानबीन की तो धनो कलां गांव में एक और काले रंग का ड्रोन बरामद हुआ यह ड्रोन मेड इन चाइना था. ये डीजेआई मैट्रिस-300 मॉडल था. इस तरह से भारतीय जवानों ने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हो रही तस्करी की कोशिश को फिर से नाकाम कर दिया. आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने ड्रोन से भारत में तस्करी की कोशिश की हो.

 

10 दिन पहले हुई थी एक ड्रोन तस्कर की गिरफ्तारी
अब से लगभग 10 दिन पहले भी भारत पाकिस्तान सीमा के छेरहटा इलाके से एक हथियार और हेरोइन तस्कर की गिरफ्तारी हुई थी. पाकिस्तानी ड्रोन से आए हथियार और हेरोइन के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसके पास से 2 ड्रोन, एक बाइक, एक पिस्टल, 2 मैगजीन और 8 कारतूस बरामद किए गए थे. एसीपी तुषार ने बताया गिरफ्तार शख्स का नाम जगजीत सिंह उर्फ जग्गी है वो मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले का निवासी है. 

7 अप्रैल को पुलिस ने बरामद किया था ड्रोन
एसीपी तुषार ने बताया था, 'आरोपी ने इस बात को स्वीकार कर लिया था कि जो ड्रोन 7 अप्रैल को बरामद हुआ था उसमें भी वो शामिल था. इससे पहले जग्गी पर 8 केस दर्ज हैं तरनतारन सदर थाने में उसके खिलाफ नशा तस्करी के आरोप में पहले से ही केस दर्ज था. छेरहटा पुलिस ने भी बताया कि उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं'. 

यह भी पढ़ेंः

International Drugs Syndicate: 'दुबई में बैठकर दिल्ली के शाहीन बाग भेजी 50 किलो हेरोइन', NCB को मास्टरमाइंड की तलाश

International Drugs Syndicate: दिल्ली के शाहीन बाग में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो हेरोइन और 30 लाख कैश बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget