एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश और बिहार में नीतीश का क्या है 'मिशन 120', दे पाएंगे BJP को टक्कर?

Nitish Kumar: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बिहार के मुख्यंमत्री नीतीश कुमार ने अभी से कमर कस ली है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

Nitish Kumar News: लोकसभा चुनाव भले ही 2024 में हैं, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच सियासी पारा गरम हो गया है. इसी सियासी तापमान को मापने के लिए एबीपी न्यूज़ की टीम ने ग्राउंड जीरो से सियासी समीकरण का जायजा लिया और लोगों से बात की. 

इस बीच पता चला कि यह लड़ाई सिर्फ फूलपुर की नहीं, बल्कि बिहार (Bihar) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 120 लोकसभा सीटों की है. खासकर कुर्मी वोट बैंक पर हक जमाने की लड़ाई है. अब यहां कुछ लोगों ने तो नीतीश कुमार का स्वागत किया, लेकिन बहुत सारे लोगों का मानना है कि नीतीश को पहले बिहार में अपनी उपयोगिता को बेहतर तरीके से साबित करने की जरूरत है. फूलपुर की मौजूदा भाजपा सांसद केसरी देवी पटेल का मानना है कि फूलपुर की जनता बाहर के लोगों को भगा देती है. 

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अलग होने के बाद नीतीश कुमार पिछले 1 महीने से विपक्ष के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें गोलबंद करने की कोशिश कर रहे हैं. मीडिया के सामने भले ही उन्होंने बार-बार इस बात का जिक्र किया हो कि उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनना, लेकिन इसी के साथ वह ये भी कहते हैं कि 2024 में किसी भी कीमत पर वह भाजपा की सरकार नहीं बनने देंगे.

120 सीटों पर नीतीश की निगाहें!

भाजपा का सबसे बड़ा गढ़ उत्तर प्रदेश है, जहां की 80 लोकसभा सीटों में आज भी भाजपा के पास 66 सीटें हैं, जबकि एक उनके सहयोगी अपना दल के पास है. भाजपा का प्रयास है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इसे 70 से ऊपर ले जाया जाए और यहीं से विपक्ष के अघोषित चेहरा बनने की फिराक में लगे नीतीश कुमार की कहानी शुरू होती है.

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार बिहार और उत्तर प्रदेश की 120 लोकसभा सीटों पर नजर गड़ाए हुए हैं. बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सहारे वह भारतीय जनता पार्टी के अजेय रथ को रोकने की फिराक में हैं. 

क्या है नीतीश कुमार की योजना

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार की योजना है कि कुर्मी बाहुल्य फूलपुर में शत प्रतिशत कुर्मियों का वोट अपने पक्ष में किया जाए. साथ ही यादव और मुसलमान, जो कि समाजवादी पार्टी का परंपरागत वोट माना जाता है, के सहारे लोकसभा तक पहुंचा जाए, लेकिन यह योजना सिर्फ फूलपुर तक सीमित रहने वाली नहीं है. 

कहां जाएगा कुर्मी वोट

दरअसल, इसके पीछे का जो फलसफा है वह यह है कि फूलपुर के सहारे उत्तर प्रदेश के करीब 13 फीसदी कुर्मी वोट बैंक को विपक्षी गठबंधन के पक्ष में लाया जाए, जो पिछले चार चुनावों भाजपा के साथ खड़ा है. साथ ही फूलपुर से लगी हुई प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, बांदा-चित्रकूट, अमेठी, गोंडा, बहराइच जैसे कुर्मी बाहुल्य सीट को जीता जा सके. 

फूलपुर कस्बे के बाद हमने ग्रामीण अंचलों का जायजा लिया. वहां मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के देवनाहरी गांव के लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने से असर पड़ेगा, क्योंकि फूलपुर में बड़ी संख्या में कुर्मी बिरादरी का वोट है जो बड़ा फैक्टर है.

फेल हो चुका है फॉर्मूला 

यूपी की राजनीति पर गौर करें तो 2024 में जो फॉर्मूला बनता नजर आ रहा है उससे पहले ऐसा ही प्रयोग 2019 के लोकसभा चुनाव में किया जा चुका है. लंबे समय के बाद मायावती और मुलायम सिंह यादव दोनों एक मंच पर नजर आए थे, लेकिन उसका ज्यादा फायदा नहीं हो सका था.

उत्तर प्रदेश की दो बड़ी पार्टियां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने यह सोचकर गठबंधन किया था कि पिछड़ा और दलित अगर एक हो जाएं तो किसी की भी सरकार बनना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन राजनीति कोई अंकगणित नहीं है और 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. जनता ने दोनों नेताओं के मंसूबों पर पानी फेरते हुए 80 में से 65 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में दे दी थी, जबकि 10 बसपा और 5 सीटों से ही समाजवादी पार्टी को संतोष करना पड़ा था.

क्या हैं उत्तर प्रदेश जातिगत आंकड़े

  • दलित- 25 फीसदी
  • ब्राह्मण - 10 फ़ीसदी
  • पिछड़ा- 35 फीसदी (यादव 13, कुर्मी 12 व 10 फीसदी अन्य)
  • मुस्लिम - 17 फीसदी 
  • क्षत्रिय - 5 फीसदी

ये भी पढ़ें-

'जो शिंदे के साथ किया वो सिसोदिया ने...' बीजेपी पर जमकर बरसे AAP सांसद संजय सिंह

'राहुल गांधी को फोर्स नहीं करें, पार्टी में और भी लोग', अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर इस नेता ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget