एक्सप्लोरर

'जो शिंदे के साथ किया वो सिसोदिया ने...' बीजेपी पर जमकर बरसे AAP सांसद संजय सिंह

Delhi: दिल्ली में आज आम आमदी पार्टी ने प्रथम राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया. इस पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि संबित पात्रा ने बेवजह बेबुनियाद सवाल उठाए. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.

Sanjay Singh On BJP: आप सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का पहला जनप्रतिनिधि सम्मेलन था, जिसमें देश भर से करीबन 1500 प्रतिनिधि शामिल हुए थे. इस पर बीजेपी का विचलित होना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि संबित पात्रा ने बेवजह बेबुनियाद सवाल उठाए. 

संजय सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने भी सवाल उठाया कि 285 विधायकों को खरीदने का काम, सरकारों को गिराने का काम जो बीजेपी ने किया इसमें कितने करोड़ रुपये भ्रष्टाचार का पैसा बीजेपी ने लगाया वो कहां से आया है. अब BJP का नाम बदलकर भारतीय खोखा पार्टी हो गया है."

संजय सिंह ने कहा कि जो शिंदे के साथ किया वो सिसोदिया ने फेल कर दिया. सांसद ने कहा, "ऑपरेशन लोटस के खिलाफ किसी पार्टी ने आवाज़ उठायी तो वो है आप और जो एक आदमी इस से लड़ रहा है वो है अरविंद केजरीवाल."

'गुजरात की जनता इसका जवाब देगी'

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का तुगलक कहने पर संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "दिल्ली चुनाव में केजरीवाल जी को बीजेपी के नेताओं ने आतंकवादी कहा. पंजाब के चुनाव में खालिस्तानी कहा, वहां जमानत जब्त हुई बीजेपी की. आज फिर तुगलक जैसी भाषा का इस्तेमाल किया तो गुजरात की जनता इसका जवाब देगी. हम तो किसी को फेंकू, तड़ीपार नहीं कहते हैं इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए."

केजरीवाल बोले- हमारे नेता कट्टर ईमानदार हैं

गौरतलब है कि आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने प्रथम राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी, आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश कर रही है, लेकिन इन्हें ये नहीं पता कि हमारे नेता कट्टर ईमानदार हैं."

'बीजेपी ने शुरू किया ऑपरेशन लोटस फेज़-2'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब बीजेपी ने ऑपरेशन लोटस फेज़-2 की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि कल से विधायकों के पास फोन आ रहे हैं और कहा जा रहा है कि तुम्हारा भी अमानतुल्लाह खान जैसा हाल होगा. तुम्हारे पीछे भी सीबीआई और ईडी को लगा देंगे. केजरीवाल ने कहा कि अगले कुछ महीने सब लोग जेल जाने के लिए तैयार रहो. उन्होंने दावा किया कि ये लोग अब मनीष सिसोदिया, कैलाश गहलोत और पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार, लेकिन फिर भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

BJP Vs AAP: केजरीवाल के आरोपों पर BJP का तीखा जवाब- 'टैक्स चोरी करने वाले खुद को माखनचोर बता रहे हैं'

Amanatullah Raid Case: अमानतुल्ला खान के समर्थकों ने ACB अधिकारी के साथ की थी मारपीट, मामले में चार गिरफ्तार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
Embed widget