एक्सप्लोरर

JNU Clash: JNU में हुए बवाल में तमिलनाडु के छात्र भी घायल, सीएम स्टालिन ने की घटना की निंदा

Delhi News: शिवाजी जयंती के मौके पर जेएनयू में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम के दौरान ABVP और लेफ्ट के छात्र आपस में भिड़ गए.

MK Stalin On JNU Clash: दिल्ली में स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. शिवाजी जयंती के मौके पर हुए बवाल में तमिलनाडु के भी कई छात्र घायल हुए हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. मुख्यमंत्री स्टालिन ने तमिल छात्रों पर हुए कथित हमले का आरोप ABVP पर लगाया है. 

उन्होंने कहा, "विश्वविद्यालय न केवल सीखने के लिए है, बल्कि यहां चर्चा, बहस और असहमति के लिए भी जगह है." इस घटना में एबीवीपी के छात्रों पर कार्ल मार्क्स और द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक पेरियार जैसे नेताओं की तस्वीरों को तोड़ने का आरोप है. सीएम स्टालिन ने इसके लिए एबीवीपी की निंदा की. 

दिल्ली पुलिस पर बरसे सीएम स्टालिन

सीएम स्टालिन ने इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस और जेएनयू प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "जो बीजेपी के आलोचक हैं वह अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं. वहीं, जेएनयू प्रशासन और दिल्ली पुलिस छात्रों पर हुई हिंसा के मूक दर्शक बने हुए हैं. उन्होंने कहा, "विश्वविद्यालय न केवल सीखने के लिए बल्कि चर्चा, बहस और असहमति के लिए भी जगह हैं."

दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

सीएम स्टालिन ने कहा, "मैं छात्रों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं और कुलपति से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने और तमिलनाडु के छात्रों की रक्षा करने का अनुरोध करता हूं."

एमडीएमके महासचिव वाइको, वीसीके अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन और पीएमके संस्थापक डॉ. एस. रामदास ने भी हमले की निंदा की. वहीं इस झगड़े में तमिलनाडु के पीएचडी सेकेंड ईयर के छात्र नसीर मोहम्मद ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के एक सदस्य ने उसे मारा और सफदरजंग अस्पताल ले गए.

20 फरवरी को हुई थी घटना

बता दें कि जेएनयू के तमिल छात्रों के मंच ने सोमवार (20 फरवरी) को एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसके अलावा जेएनयू में हुई झड़प को लेकर जेएनयू एबीवीपी सचिव ने कहा, "जेएनयू में एबीवीपी के सदस्यों द्वारा लगाए गए शिवाजी महाराज के चित्र को तोड़ा गया है."

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "शिवाजी जयंती के अवसर पर हमने छात्र गतिविधि केंद्र में एक चित्र रखा, लेकिन एसएफआई के छात्रों ने इसे कमरे के बाहर फेंक दिया, जबकि माला कूड़ेदान में फेंक दी गई."

ये भी पढ़ें-Shiv Sena Symbol Row: 'चुनाव आयोग का फैसला हम नहीं मानते हैं, शिवसेना हमारी है', संजय राउत का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget