एक्सप्लोरर

'जारी करें फंड या खाली कर दें ऑफिस', बंगाल के बकाये पर ममता बनर्जी का केंद्र पर वार

West Bengal Funds Issue: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया है कि केंद्र पर राज्य का 1.15 लाख करोड़ रुपये बकाया है. उन्होंने एक जनसभा से इसका जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

Mamata Banerjee On West Bengal Funds Issue: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार (10 दिसंबर) को एक बार फिर राज्य का बकाया केंद्र की ओर से जारी नहीं किए जाने का दावा करते हुए बीजेपी नीत मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया. सीएम ने दावा किया कि केंद्र पर पश्चिम बंगाल का 1.15 लाख करोड़ रुपये बकाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को या तो फंड जारी करना चाहिए या कार्यालय खाली कर देना चाहिए.

'...या तो गरीबों का पैसा दो या कुर्सी छोड़ दो'

मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह भी कहा कि राज्य के बकाये की मांग करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीएम ममता ने अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''बंगाल के बकाया 1.15 लाख करोड़ रुपये का फंड मांगा जाएगा... हम नारा लगाएंगे कि या तो गरीबों का पैसा दो या कुर्सी छोड़ दो.''

इस मौके पर सीएम ने 93 करोड़ रुपये से ज्यादा की 70 परियोजनाओं की घोषणा भी की. मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, ''कुछ सांसदों के साथ मैं दिल्ली में रहूंगी. मैंने बकाया की मांग करने के लिए 18 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच पीएम से मिलने का समय मांगा है.''

अगर बकाया जारी किया गया होता तो ज्यादा लोगों को मिलता लाभ- सीएम

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर केंद्र सरकार की ओर से पश्चिम बंगाल का बकाया फंड जारी कर दिया गया होता तो राज्य सरकार अपनी सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत और ज्यादा लोगों को शामिल कर सकती थी.

टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, ''...मैं हमेशा अपना वादा निभाती हूं, बीजेपी नहीं, जिसने सभी बंद चाय बागानों को फिर से खोलने का वादा किया था... अगर हमें हमारा बकाया मिल जाता तो मैं और ज्यादा लोगों को सामाजिक योजनाएं पेश कर सकती थी.'' सीएम ममता ने कहा कि विभिन्न खातों से पश्चिम बंगाल का बकाया लंबित है, जिसमें मनरेगा, आवास योजना और जीएसटी संग्रह में का हिस्सा शामिल है.

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने किया था बड़ा आदमी बनाने का वादा, जानें छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णु देव साय से जुड़ी 10 बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget