एक्सप्लोरर

West Bengal News: सीएम ममता बनर्जी ने TMC में किया बड़ा फेरबदल, कई मंत्रियों को दी गई संगठन में जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?

TMC News: शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद जारी सियासी घमासान के बीच ये फेरबदल किए गए हैं.

TMC Reshuffle: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार को बड़ा फेरबदल करते हुए कुछ मंत्रियों समेत नए चेहरों को संगठन में शामिल किया. जिसका मकसद अगले साल होने वाले महत्वपूर्ण पंचायत चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत बनाना है. स्कूल भर्ती घोटाले में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की गिरफ्तारी के बाद जारी सियासी घमासान के बीच ये फेरबदल किए गए हैं. 

इससे पहले दिन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की घोषणा की और कहा कि कुछ मौजूदा मंत्रियों को पार्टी संगठन में भेजा जाएगा. पार्टी ने एक बयान में कहा, ''अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को ममता बनर्जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस के कुछ नए जिलाध्यक्षों और जिला चेयरमैन की नियुक्तियों की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है.'' 

टीएमसी ने किए कई फेरबदल

सीएम बनर्जी की घोषणा के बाद योजना, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम निगरानी विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीमा पात्रा और राज्य के सिंचाई एवं जलमार्ग मंत्री सौमेन महापात्र को उनके जिलों की संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस राय और पार्थ भौमिक को पार्टी के उत्तरी कोलकाता और दम दम-बैरकपुर क्षेत्रों के अध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया गया है. फेरबदल में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की छाप स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. 

इन जिलों के अध्यक्ष बदले गए

इस फेरबदल में ''काम नहीं करने वालों'' को हटा दिया गया और कुछ को संगठनात्मक कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया, जिससे मंत्री पद के लिए उनका मार्ग प्रशस्त हुआ. सूत्रों ने कहा कि नयी जिला समितियों का गठन टीएमसी (TMC) पार्टी में अनुभवी और युवा नेताओं को ध्यान में रखकर किया गया है. कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर, नादिया दक्षिण (राणाघाट), हुगली-श्रीरामपुर, झारग्राम और बनगांव सहित कई संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष बदले गए, जबकि कई अन्य जिलों जैसे कोलकाता उत्तर, बांकुड़ा, उत्तर दिनाजपुर, तामलुक और बनगांव के नए प्रमुख होंगे. 

ये भी पढ़ें- 

West Bengal News: सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में 7 नए जिले बनाने की घोषणा की, कुल संख्या हुई 30

5G In India: 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी पूरी, सरकार को मिलेंगे डेढ़ लाख करोड़ रुपये, जानिए कब तक शुरू हो जाएगी 5G सेवा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget