एक्सप्लोरर

Corruption Allegations On Channi: 'दो का मतलब दो करोड़ होता है', भगवंत मान का आरोप- क्रिकेटर से चन्नी ने मांगी थी रिश्वत

Corruption Allegations On Channi: कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस विभाग की जांच जारी है. इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चन्नी को निशाने पर लिया.

Corruption Allegations On Channi:: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं.  सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब वह धर्मशाला में मैच देखने गए तो एक खिलाड़ी उनको मिला. उसने बताया कि वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास नौकरी लेने के लिए गया था.

भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- आपका काम हो जाएगा, लेकिन उसके बाद कांग्रेस ने कैप्टन को हटा दिया. उन्होंने आगे कहा कि उसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी सीएम बने तो खिलाड़ी उनसे मिला. जिस पर चन्नी ने कहा कि आप मेरे भांजे को मिलो.  भांजे को मिले तो उसने कहा कि दो लगेगा. सीएम मान ने कहा कि खिलाड़ी ने सोचा 2 लाख कह रहे हैं.

दो लाख लेकर पहुंचे तो चन्नी के भांजे ने दी गालियां

पंजाब के सीएम ने दावा किया कि वो खिलाड़ी 2 लाख रुपये लेकर पहुंचा तो चन्नी के भांजे ने उन्हें गालियां दीं, क्योंकि भांजे ने कहा कि दो का मतलब दो करोड़ होता है. भगवंत मान ने कहा कि अभी भी यह लोग कहते हैं हम गरीब हैं. जब विजिलेंस इनके घर जाती है तो कहते हैं विजिलेंस गरीबों के घर जा रही है. क्या कभी विजिलेंस गरीबों के घर भी गई है?

चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही जांच

कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस की जांच चल रही है. बीते महीने ही विजिलेंस विभाग ने 7 घंटे से ज्यादा तक चन्नी से पूछताछ की थी. उस दौरान कहा जा रहा था कि विजिलेंस विभाग ने चरणजीत सिंह चन्नी से माइनिंग केस में उनके भांजे भूपिंदर हनी से बरामद हुए 10 करोड़ रुपयों के बारे में भी पूछताछ की थी.

अपने ऊपर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों पर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि उन्हें जबरन बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उनके ऊपर फर्जी और नाजायज तरीके से मामला दर्ज करने की कोशिशें हो रही हैं. चन्नी ने कहा था कि मैंने अपनी संपत्ति का सारा ब्यौरा विजिलेंस विभाग के सामने पेश कर दिया है.

ये भी पढ़ें:

Punjab: आउटसोर्स कर्मचारियों का मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, रेगुलर करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget