एक्सप्लोरर

Karnataka Assembly Election: क्या कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी बदलेगी प्रदेश अध्यक्ष? सीएम बसवराज बोम्मई ने दिया जवाब

Karnataka Election: सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि नलिन कुमार कटील ने बूथ स्तर पर पार्टी को संगठित कर मजबूती प्रदान की है. पार्टी ने उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत चुनाव, विधान परिषद चुनाव और उपचुनावों का सफलतापूर्वक सामना किया है

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj S Bommai) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील (Nalin kumar Kateel) को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई देते हुए रविवार को कहा कि पार्टी में सांगठनिक बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है.सीएम बोम्मई ने यह भी उम्मीद जताई कि कटील का नेतृत्व आने वाले दिनों में पार्टी को और मजबूती प्रदान करता रहेगा. सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि ‘नलिन कुमार ने पिछले तीन सालों के दौरान पार्टी के मामलों को पूरी कुशलता के साथ संभाला है. उन्होंने पूरे कर्नाटक की लगभग आठ से 10 बार यात्रा की है. आपको बता दें कि मार्च-अप्रैल 2023 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है. 

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बदलने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई- मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई 
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि नलिन कुमार कटील ने बूथ स्तर पर पार्टी को संगठित कर मजबूती प्रदान की है. पार्टी ने उनके कुशल नेतृत्व में ग्राम पंचायत चुनाव, विधान परिषद चुनाव और उपचुनावों का सफलतापूर्वक सामना किया है. सीएम बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरू में रिपोर्टरों से बताया, 'सत्तारूढ़ दल बीजेपी सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है और नलिन कुमार कटील आने वाले दिनों में भाजपा को और मजबूती प्रदान करता रहेगा.' एक सवाल के जवाब में कि क्या पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष सहित कोई संगठनात्मक परिवर्तन होगा, सीएम बोम्मई ने कहा, 'मुझे ऐसी चीजों की जानकारी नहीं है, ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है.' भाजपा ने हिंदुत्व विचारधारा के कट्टर समर्थक माने जाने वाले दक्षिण कन्नड़ क्षेत्र से लोकसभा सांसद नलिन कुमार कटील को अगस्त 2019 में पार्टी की कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था. कटील ने बी. एस. येदियुरप्पा की जगह ली थी. दरअसल, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ समय से पार्टी की राज्य इकाई और कैबिनेट में संगठनात्मक बदलाव को लेकर अटकलें हैं.

बेंगलुरु के चामराजपेट में ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा, 'यह जल्द ही तय किया जाएगा. राजस्व मंत्री ने कल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की है, आवेदनों का सत्यापन जारी है, उसके बाद ही हम फैसला करेंगे.'राजस्व मंत्री आर. अशोक ने शनिवार को कहा था कि चामराजपेट के ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाने की अनुमति पर सरकार को अभी अंतिम फैसला लेना है और संभवत: 30 अगस्त को इस पर फैसला हो सकता है. कर्नाटक उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने शुक्रवार को राज्य सरकार को धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए चामराजपेट में ईदगाह मैदान के उपयोग की मांग करने वाले आवेदनों पर विचार करने और उचित आदेश पारित करने की अनुमति दी थी. गौरतलब है कि ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव आयोजित करने की अनुमति मांगने के लिए कई समूह आगे आए हैं.

यह भी पढ़ें-

Karnataka Politics: अमित शाह का कर्नाटक दौरा, सीएम बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा के साथ की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

पढ़ें...कर्नाटक में अब तक क्या हुआ, आगे क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget