एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: दिग्गजों का नामांकन आज, नई दिल्ली सीट से पर्चा भरेंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल

घर से निकलने के बाद केजरीवाल सुबह 11.30 बजे के आसपास मंदिर मार्ग के पास स्थित बाल्मीकि मंदिर में पूजा करेंगे. दिल्ली में मतदान आठ फरवरी को होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी.cm arvind kejriwal to file his nomination today

नई दिल्ली: दिल्ली में आज कई दिग्गज अपना नामांकन करेंगे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, तो वहीं बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता रोहिणी सीट से अपना पर्चा भरेंगे. आम आदमी को छोड़ कर कांग्रेस में आईं अलका लांबा चांदनी चौक से अपना नामांकन करेंगी.

गौरतलब है कि दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया बीते 14 जनवरी से शुरू हो चुकी है. 21 जनवरी तक नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि है. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी.

नामांकन से पहले बाल्मीकि मंदिर में पूजा और रोड शो करेंगे केजरीवाल केजरीवाल के नामांकन से पहले उनका रोड शो होगा. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने 16 जनवरी को नामांकन दाखिल किया था. अरविंद केजरीवाल अपने सिविल लाइन स्थित घर से तकरीबन सुबह 10.30 बजे निकलेंगे. घर से निकलने के बाद केजरीवाल सुबह 11.30 बजे के आसपास मंदिर मार्ग के पास स्थित बाल्मीकि मंदिर में पूजा करेंगे. वाल्मीकि मंदिर से ही अरविंद केजरीवाल रोड शो की शुरूवात करेंगे. रोड शो का रूट- बाल्मीकि मंदिर- पंचकूइया मार्ग- सीपी इनर सर्किल- सीपी आउटर सर्किल- बाबा खड़ग सिंग मार्ग होते हुए पेटल चौक मेट्रो स्टेशन के पास खत्म होगा.

नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी करेंगे नामांकन दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता आज नामांकन दाखिल करेंगे. भाजपा ने विजेंद्र गुप्ता को रोहिणी सीट से उतारा है. वह इसी सीट से विधायक हैं. विजेंद्र गुप्ता सुबह 9 बजे रोहिणी स्थित घर (विनोबा कुंज, सैक्टर 9) से निकलेंगे और कंझावला स्थित एसडीएम दफ्तर में नामांकन दाखिल करेंगे.

अलका लांबा का नामांकन आज, कहा- मात्र एक गाड़ी में जाकर नामांकन करूंगी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा भी आज नामांकन करेंगी. नामांकन से पहले अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा कि मैं कल चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र-20 से अपना नामांकन दाखिल करने जाऊंगी, भारी जाम,पैसे की बर्बादी के साथ समय की बर्बादी ना हो इसलिए सभी साथियों ने फैसला किया है कि मैं बिल्कुल साधरण तरीक़े से मात्र एक गाड़ी में जाकर नामांकन करुंगी,ताकि हमारी वज़ह से जनता को परेशानी ना हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव
तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
‘इतना हंगामा’, PM मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी, शशि थरूर ने दिया ये बड़ा बयान
‘इतना हंगामा’, PM मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी, शशि थरूर ने दिया ये बड़ा बयान

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget