एक्सप्लोरर

CM बनने के बाद आज पहली बार गोरखपुर जाएंगे आदित्यनाथ योगी, स्वागत में सजा शहर

नई दिल्लीः  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद आदित्यनाथ योगी आज पहली बार गोरखपुर जाएंगे.  सीएम आदित्यनाथ योगी 27 मार्च को अयोध्या जाएंगे, योगी आज और कल गोरखपुर में ही रहेंगे. इस दौरान वह रोड शो करेंगे, कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और गोरखनाथ मंदिर भी जाएंगे.

क्या है कार्यक्रम? 

योगी आज गोरखपुर एयरपोर्ट से काली मंदिर तक रोड शो करेंगे. इसके अलावा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगे. इसके बाद शाम को गोरखनाथ मंदिर जाएंगे. आदित्यनाथ का इस बार गोरखनाथ मंदिर जाना इसलिए भी खास होगा क्योंकि हमेशा से उत्तरी द्वार से मंदिर में प्रवेश करने वाले योगी इस बार मुख्य द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे. मंदिर में प्रवेश करते ही सबसे पहले वो मुख्य मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद वो गौशाला जाएंगे जहां वो हमेशा से गौसेवा करते रहे हैं. इसके बाद वो गोरक्षपीठ में प्रवेश करेंगे.

गोरखपुर मंडल के आला अफसरों के साथ बैठक करेंगे

योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को 20वीं सदी के सर्वाधिक प्रसिद्ध हुए योगी, योगिराज बाबा गंभीरनाथ के बृह्मलीन होने के 100 साल पूरे होने के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही जीडीए सभागार में गोरखपुर मंडल के आला अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे. आदित्यनाथ के स्वागत के लिए गोरखपुर को भव्य रूप से सजाया गया है. चप्पे-चप्पे पर पोस्टर बैनर लगाए गए हैं, फूलों से सजावट की गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. गोरखनाथ मंदिर छावनी में तब्दील हो गया है.

कौन-कौन करेगा स्वागत आदित्यनाथ योगी के कार्यालय में सबसे अहम शख्स द्वारिका तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से ख़ास बातचीत में बताया कि गोरखनाथ आने पर 25 को गोरखनाथ में प्रो. उदयप्रताप सिंह, डॉ, शैलेंद्र प्रताप सिंह, श्री राम जन्म सिंह, मेजर पाटेश्वरी सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, खुद द्वारिका तिवारी और पी के मल्ल योगी का स्वागत करेंगे.

सजावट और सुरक्षा के विशेष इंतजाम स्वागत के लिए उनके सजावट की गयी है हर जगह. इन दो दिनों में भीड़ ज्यादा होने के चलते आम जनता को उनसे मिल पाने में दिक्कत होगी. इस दौरान वो बीजेपी कार्यालय भी जाएंगे. समीक्षा बैठकें भी लेंगे. 26 को यहाँ रुकेंगे या चले जायेंगे अभी तय नहीं है. कोशिश होगी कि वो कहीं भी एक जगह खड़े हो जाएं और लोग उन्हें देख लें.

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget