एक्सप्लोरर

'ये कभी नहीं हुआ था...', CJI चंद्रचूड़ बोले- सुप्रीम कोर्ट में एक भी जगह खाली रखने की कोई वजह नहीं

CJI Dhananjaya Y Chandrachud: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कॉलेजियम सिस्टम में पारदर्शिता की कमी पर अपने विचार रखे.

Supreme Court: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने एक बार फिर कॉलेजियम को लेकर अपनी बात मुखरता से रखी है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एक भी नियुक्ति की जगह बची रहने को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता है. सीजेआई चंद्रचूड़ ने सेंटर फॉर रिसर्च एंड प्लानिंग (सीआरपी) को भविष्य में होने वाली नियुक्तियों के लिए संभावित नामों की लिस्ट तैयार करने में शामिल करने का एलान किया.

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मेरे लक्ष्यों में से एक यह सुनिश्चित करना रहा है कि एक फुल स्ट्रेंथ वाला सुप्रीम कोर्ट कोई अपवाद नहीं, बल्कि एक नियमित विशेषता है. कॉलेजियम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक भी पद खाली रखने का कोई औचित्य या कारण नहीं है और भविष्य के लिए भी यही मेरा मिशन होगा. उन्होंने 11 अप्रैल को हुए एक कार्यक्रम में ये बात कही. बता दें कि इस साल सुप्रीम कोर्ट के 6 जस्टिस रिटायर होने वाले हैं.

सीआरपी करेगी सुप्रीम कोर्ट की मदद- सीजेआई

उन्होंने सीआरपी के सुप्रीम कोर्ट के सचिवालय की सहायता करने का एलान किया. जो न्यायिक नियुक्तियों के अलग-अलग पक्षों, जानकारी जुटाने,  रिकॉर्ड्स तैयार करने और इन्हें कॉलेजियम के सामने पेश करने का काम करती है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि सीआरपी को सुप्रीम कोर्ट के भविष्य के न्यायाधीशों के लिए देश के शीर्ष 50 जस्टिसों का डेटा इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया है.

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि 'ये कभी नहीं हुआ था... तो अब हमारे पास शीर्ष 50 जस्टिसों की वरिष्ठता के आधार पर डेटा है. हमारे पास उनके दिए गए फैसले हैं, हमारे पास उनके वो फैसले हैं जो आगे बढ़ाने योग्य हैं. विचार यह है कि कॉलेजियम जो काम करता है उसमें निष्पक्षता की भावना को बढ़ावा देना है, इसलिए सीआरपी अब भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के स्थायी सचिवालय के साथ अपनी गतिविधियां करेगा.'

पारदर्शिता के लिए बताते हैं कारण- जस्टिस चंद्रचूड़

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का सीआरपी को उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने की प्रक्रिया में शामिल करने का एलान केंद्र सरकार मांग पर आया है. तीन महीने पहले केंद्र सरकार ने एक पत्र लिखकर नियुक्तियों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक कमेटी बनाने की मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कॉलेजियम सिस्टम में पारदर्शिता की कमी पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि कॉलेजियम के हिस्से के रूप में उनका जोर पारदर्शिता को बढ़ावा देने पर रहा है. जैसा कि आप सभी जानते हैं, हम जो प्रस्ताव पारित करते हैं उसके लिए हम वजहें बताते हैं... चाहे वह हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति के बारे में हो या चीफ जस्टिस की नियुक्ति या न्यायाधीशों के ट्रांसफर के बारे में हो.

ये भी पढ़ें:

'...तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी सुन लेंगे आपकी दलीलें', बढ़ते कोविड मामलों पर बोले सीजेआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget