एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट में अब कोई नहीं होगा 'जमादार', बदला नियम, CJI चंद्रचूड़ ने किया इस शक्ति का इस्तेमाल

Supreme Court: अंग्रेजों के जमाने से सुप्रीम कोर्ट में साफ-सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों के लिए जमादार शब्द का इस्तेमाल होता था. सीजेआई चंद्रचूड़ के फैसले के बाद अब ये सभी सुपरवाइजर कहलाएंगे.

Jamadar Post Redesignated: सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में जमादार के पद का नाम बदलकर अब पर्यवेक्षक यानी सुपरवाइजर कर दिया है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने इसे लेकर बड़ा फैसला लिया है. सीजेआई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी और सेवक (सेवा और आचरण की शर्तें) नियम 1961 को संविधान के आर्टिकल 146 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए संशोधित कर दिया. 

इस बदलाव के संबंध में शनिवार (15 अप्रैल) को एक अधिसूचना जारी कर बताया गया था. अंग्रेजों के जमाने से जमादार शब्द का इस्तेमाल जूनियर कर्मचारियों के लिए हो रहा था, जो ऑफिस की साफ-सफाई के काम से जुड़े होते थे. नियमों में किया गया ये हालिया बदलाव फर्श और सफाई वाला श्रेणी के पदों पर लागू होगा.

क्या है संविधान का अनुच्छेद 146?

संविधान का अनुच्छेद 146 सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी और सेवक और उच्चतम न्यायालय के खर्चों से जुड़ा हुआ है. इस अनुच्छेद 146 से मिलने वाली शक्तियों के तहत चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया या सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायमूर्ति या अधिकारी अदालत में होने वाले नियुक्तियों को लेकर फैसला ले सकते हैं. बशर्ते इस फैसले से राष्ट्रपति के अधिकारों का उल्लंघन न हो रहा हो.

सुप्रीम कोर्ट में जगह की कमी पर सीजेआई ने कही थी ये बात

सुप्रीम कोर्ट में जगह की भारी कमी को लेकर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि नई एनेक्सी बिल्डिंग बनवाकर जगह की कमी को दूर करने की योजना पर काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के डिजाइन किए जा रहे नए भवन में प्राथमिक काम कानूनी संस्थान के सबसे महत्वपूर्ण हितधारकों यानी वकीलों और वादियों को पर्याप्त जगह मुहैया कराना है.

कोरोना मामले बढ़ते ही कही थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की बात

देशभर में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने 5 अप्रैल को कहा कि अगर वकील चाहें तो वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी मामलों की सुनवाई करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि अगर वकील चाहें तो उनकी दलीलें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर भी सुनी जा सकती है और उन्हें कोर्ट आने की जरूरत भी नहीं होगी.

सीजेआई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला की एक पीठ ने एक मामले की सुनवाई के कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ये बात कही. उन्होंने कहा कि वह वकीलों के मामले को हाईब्रिड मोड (परिसर में या ऑनलाइन माध्यम से) से पेश होने की अनुमति देने को तैयार है.

ये भी पढ़ें:

CJI On Press: 'लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए जरूरी है पत्रकार पूछें...', अवॉर्ड समारोह में बोले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget