एक्सप्लोरर

CAA-NRC: अमित शाह बोले- अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सरकार विशेष व्यवस्था करेगी क्योंकि विपक्ष ने उनमें भय फैलाया

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि NRC से किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है, आपको कोई बाहर नहीं कर सकता है. हम अल्पसंख्यक के लिए विशेष व्यवस्था करेंगे.

नई दिल्ली: संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है और देशभर के अलग-अलग हिस्सों में भारी प्रदर्शन हो रहे हैं. विपक्षी दलों और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संशोधित नागरिकता कानून का संबंध सीधा एनआरसी से है. सीएए के लागू होने के बाद देशभर में एनआरसी लाया जाएगा, एनआरसी में सभी को नागरिकता साबित करनी होगी.

अब विपक्ष की आरोपों के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि मैं स्पष्ट कर देता हूं कि NRC से किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को डरने की ज़रूरत नहीं है, आपको कोई बाहर नहीं कर सकता.

अमित शाह ने वीडियो के साथ ट्वीट किया, ''अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सरकार विशेष व्यवस्था करेगी क्योंकि विपक्ष ने उनमें भय फैलाया है. मगर जो घुसपैठिए हैं वो कोई भी हों उनको देश से जाना ही होगा.''

गृहमंत्री ने कहा, ''NRC में धर्म के आधार पर कोई कार्यवाही नहीं होनी. जो भी NRC के तहत इस देश का नागरिक नहीं पाया जायेगा सबको निकाला जायेगा. आज अपने ही लाये क़ानून का विरोध करने वाले गुलाम नबी आजाद और सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या आप कानून शोकेस में रखने के लिए लाये थे?''

अमित शाह ने कहा, ''देश का विभाजन कभी भी धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए था मगर हुआ. नेहरू-लियाकत समझौते में दोनों देशों ने अपने यहाँ के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली. पर जब पाकिस्तान ने इस समझौते का पालन नहीं किया तो वहाँ के अल्पसंख्यकों का अधिकार था कि उन्हें भारत की नागरिकता दी जाये.

ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड, येल समेत दुनिया के कई युनिवर्सिटी जामिया के समर्थन में, पुलिसिया कार्रवाई पर उठाए सवाल

नागरिकता संशोधन कानून के मुताबिक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न सहने वाले और 31 दिसम्बर 2014 तक आने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को अवैध शरणार्थी नहीं बल्कि भारतीय नागरिक माना जाएगा. इस कानून में मुसलमानों का जिक्र नहीं है. अब इसी को एनआरसी से जोड़कर दावा किया जा रहा है कि अगर मुस्लिम कागजात दिखाने में नाकामयाब रहे तो उनकी नागरिकता छिन जाएगी.

गैर बीजेपी शासित ज्यादातर राज्यों की सरकार ने कहा है कि वह एनआरसी और सीएए को लागू नहीं होने देगी. मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी.

इस दौरान नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर एतराज जताया था और राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की थी. साथ ही कहा था कि राष्ट्रपति नागरिकता संशोधन कानून को वापस लें.

लखनऊ: इस वजह से बीजेपी विधायक के समर्थन में उतरे सपा विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget