एक्सप्लोरर

CISCE Board Exam 2021: कोरोना के चलते ICSE बोर्ड ने स्थगित की कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें क्या कहना है छात्रों का

ICSE की परीक्षाएं मई 4 से 7 जून तक आयोजित होने वाली थी. देश में बढ़ रहे कोरोना के चलते फिलहाल ये निर्णय CBSE के निर्णय लेने के दो दिन बाद ही लिया गया. ICSE बोर्ड के छात्र लक्ष्य कहते हैं कि मेरे अध्यापकों ने कोरोनावायरस जैसी बीमारी के बावजूद हमें बहुत वक्त दिया.

CISCE ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं वहीं कक्षा 10वीं के परीक्षार्थियों के लिए लिखित परीक्षा में बैठना ऑप्शनल कर दिया है. जून के पहले हफ्ते में कोरोनावायरस के आंकड़ों को ध्यान में रख बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई ऐलान किया जाएगा. CBSE ने हाल ही में 10वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया है लेकिन ICSE बोर्ड ने परीक्षा रद्द ना करते हुए छात्रों को विकल्प चुनने का अवसर दिया है. ICSE बोर्ड के अनुसार जो छात्र लिखित परीक्षा नही देना चाहते उनके लिए बोर्ड द्वारा 'निष्पक्ष मापदंड ' तय किए जाएंगे.

 

ICSE की परीक्षाएं मई 4 से 7 जून तक आयोजित होने वाली थी. लेकिन पूरे देश में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामलों के मद्देनजर फिलहाल ये निर्णय CBSE के निर्णय लेने के दो दिन बाद ही लिया गया है. ICSE बोर्ड के छात्र लक्ष्य कहते हैं कि " मेरे अध्यापकों ने कोरोनावायरस जैसी बीमारी के बावजूद हमें बहुत वक्त दिया है, रोज़ हमारी क्लासेस ली हैं और बोर्ड परीक्षा नहीं देने जैसा सवाल मेरे मन में बिलकुल नहीं है. जब भी परीक्षा देने का वक्त अनुकूल होगा मैं लिखत परीक्षा ही देना चाहूंगा."

 

छात्रा शिक्षा कहती हैं कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित हो गईं "मुझे डर है कि स्थित बेहतर नहीं हुई तो और कितने महीने या साल हमें सब कुछ ठीक होने तक इंतजार करना पड़ेगा. एग्जाम देना है, कॉलेज जाना है, बहुत कुछ करना है. लेकिन कोरोनावायरस के कारण जैसे जिंदगी थम सी गई है."

 

एक अन्य छात्रा कनिका कहती हैं, "हमारी परीक्षाएं पहले भी स्थगित की गई थीं, अब फिर से स्थिति खराब होती जा रही है. मेरे परिवार में सभी कोरोना वायरस की चपेट में हैं और सभी रिकवर हो रहे हैं.  ऐसे में पढ़ना और एग्जाम देना बहुत मुश्किल होता. मुझे खुशी है कि बोर्ड परीक्षा का दबाव इस वक्त मुझ पर नही होगा."

 

10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र कपिल कहते हैं कि मैं दिल्ली का रहने वाला हूं, महीनों से घर से ही पढ़ रहा हूं, बाहर जाने का मन करता है लेकिन रोज के बढ़ते आंकड़ें देख कर डर लग रहा है. मुझे खुशी है कि हमारे लिए ऑप्शन रखा गया है और हमारी परीक्षा दूसरे बोर्ड की तरह कैंसल नही की गई हैं."

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget