एक्सप्लोरर

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में CID ने की कार्रवाई

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम को गिरफ्तार करने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स सुबह तीन बजे नांदयाल स्थित नायडू के कैंप में पहुंची थी.

Chandrababu Naidu Arrested In Corruption Case: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है. टीडीपी ने इस बारे में जानकारी दी है. भ्रष्टाचार के मामले में आपराधिक जांच विभाग (CID) ने शनिवार (9 सितम्बर) सुबह नायडू के खिलाफ कार्रवाई की. नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था.

नायडू को सुबह तड़के नांदयाल से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे शहर के आरके फंक्शन हाल स्थित अपने कैंप में आराम कर रहे थे. उन्हें गिरफ्तार करने नांदयाल रेंज के डीआईजी रघुरामी रेड्डी और सीआईडी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स पहुंची थी.

नायडू के बेटे नारा लोकेश हिरासत में

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी नेता नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने हिरासत में लिया है. टीडीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकेश का वीडियो भी जारी करते हुए बताया है कि पुलिस ने उन्हें (लोकेश) चंद्रबाबू नायडू से मिलने जाने से रोक दिया.

3 बजे ही पहुंच गई थी पुलिस

सीआईडी और पुलिस की टीम नायडू को गिरफ्तार करने सुबह 3 बजे ही पहुंच गई थी, लेकिन पूर्व सीएम की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा बल ने उन्हें रोक दिया और कहा कि नियम के मुताबिक वे सुबह 5.30 बजे से पहले किसी को नायडू के पास जाने नहीं देंगे. उस समय नायडू अपने कारवां (खास तौर पर तैयार बस) के अंदर सो रहे थे. आखिरकार सुबह 6 बजे पुलिस ने बस का दरवाजा खटखटाया और नायडू को गिरफ्तार किया गया. 

क्या है मामला?

चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट स्कैम (एपीएसएसडीएस) मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है. इस घोटाले में सैकड़ों करोड़ रुपये के गबन का आरोप है. 2016 में टीडीपी सरकार के कार्यकाल के दौरान बेरोजगार युवाओं को उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके सशक्त बनाने के उद्देश्य से एपीएसएसडीसी की स्थापना की गई थी.

आंध्र प्रदेश सीईडी की तरफ से दर्ज एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत कथित घोटाले की जांच कर रहा है. आरोप है कि मेसर्स डीटीएसपीएल, इसके निदेश और अन्य ने शेल कंपनी की मदद से बहुस्तरीय लेनदेन कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया. फर्जीवाड़े के जरिए 370 करोड़ रुपये की धनराशि निकाल ली गई. 

नायडू ने जताई थी गिरफ्तारी की आशंका

हाल ही में नायडू ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी. 6 सितंबर को अनंतपुर जिले के रायदुर्गम में जनता को संबोधित करते हुए टीडीपी सुप्रीमो ने कहा था, "आज या कल वे (वाईएसआरसीपी सरकार) मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं. वे मुझ पर हमला भी कर सकते हैं। एक नहीं, वे कई अत्याचार करेंगे."

यह भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू को छोड़कर जगनमोहन के साथ क्यों खड़ी है बीजेपी? जानें वजह

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी-TMC से नहीं, वोटर्स से धोखा... विधायक कुणाल घोष का बागियों पर बड़ा हमला
ममता बनर्जी-TMC से नहीं, वोटर्स से धोखा... विधायक कुणाल घोष का बागियों पर बड़ा हमला
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
‘भारत की सुधार एक्सप्रेस रुकेगी नहीं, चलती रहेगी’, फ्रांस में आयोजित भारत इनोवेट्स 2026 में बोले PM मोदी
‘भारत की सुधार एक्सप्रेस रुकेगी नहीं, चलती रहेगी’, फ्रांस में आयोजित भारत इनोवेट्स 2026 में बोले PM मोदी
TMC के 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में करेंगे विलय, NDA गठबंधन को देंगे समर्थन
TMC के 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में करेंगे विलय, NDA गठबंधन को देंगे समर्थन

वीडियोज

Bollywood News: लगान की सिल्वर जुबली में सलमान खान ने लूटी महफिल, आमिर के जश्न में सजा सितारों का दरबार (14.06.26)
Vasudha: Vasudha का अचार हुआ हिट! कामयाबी देख Sarika ने Chandrika Devi को भड़काया
Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IND-W vs PAK-W T20: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना..ईरान से वीडियो जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना.., ईरान से Video जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, रहमानुल्लाह गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
भारत की सबसे प्रीमियम परफॉर्मेंस हाइब्रिड SUV: जानिए कैसा है Lexus RX 500h F Sport का ड्राइविंग रिव्यू
भारत की सबसे प्रीमियम परफॉर्मेंस हाइब्रिड SUV: जानिए कैसा है Lexus RX 500h F Sport का ड्राइविंग रिव्यू
Embed widget