एक्सप्लोरर

चिनूक हेलिकॉप्टर्स के इंजन में लग रही आग, अमेरिका ने लगाया ब्रेक, भारत ने Boeing से मांगा जवाब

Chinook Helicopter: न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि, अमेरिका में चिनूक हेलिकॉप्टर्स के सभी ऑपरेशंस रोकने के बाद बोइंग से इसे लेकर जवाब मांगा गया है.

Chinook Helicopter: भारतीय सेना (Indian Army) की बड़ी ताकत कहलाने वाले चिनूक हेलिकॉप्टर्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी सेना ने अपने बेड़े में शामिल सभी चिनूक हेलिकॉप्टर्स को ग्राउंडेड करने का फैसला किया है. यानी फिलहाल सेना के किसी भी ऑपरेशन या ट्रेनिंग में इन हेलिकॉप्टर्स का इस्तेमाल नहीं होगा. बताया गया है कि चिनूक हेलिकॉप्टर्स में आग लगने के खतरे के चलते ये फैसला लिया गया. इसके बाद अब भारत की तरफ से भी इसे लेकर निर्माता कंपनी (Boeing) से जवाब मांगा गया है. 

दरअसल अमेरिका की बड़ी कंपनी बोइंग ने सेना के लिए ये खास हेलिकॉप्टर्स तैयार किए हैं. मार्च 2019 में भारतीय सेना ने भी इनका इस्तेमाल शुरू किया. एयरफोर्स ने 15 चिनूक हेलिकॉप्टर अपने बेड़े में शामिल किए थे. जिनका इस्तेमाल सेना लगातार करती आई है. 

भारतीय वायुसेना ने बोइंग से मांगा जवाब
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि, अमेरिका में चिनूक हेलिकॉप्टर्स के सभी ऑपरेशंस रोकने के बाद बोइंग से इसे लेकर जवाब मांगा गया है. फिलहाल भारतीय वायुसेना में चिनूक हेलिकॉप्टर्स का इस्तेमाल जारी है, बोइंग की तरफ से जानकारी मिलने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा. 

बता दें कि चिनूक हेलिकॉप्टर्स की तैनाती फिलहाल दो जगहों पर है. इसका आधा बेड़ा चंडीगढ़ में है, वहीं कुछ हेलीकॉप्टर असम एयरबेस पर भी तैनात किए गए हैं. इनका इस्तेमाल सेना के भारी सामान या हथियारों को एयरलिफ्ट करने के लिए किया जाता है. 

क्यों बंद की गई चिनूक की उड़ान
अमेरिका में फिलहाल CH-47 चिनूक हेलिकॉप्टर्स का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इसके पीछे इसके इंजन में खराबी को बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चिनून हेलिकॉप्टर्स के इंजन में आग लगने का खतरा है, जिसे देखते हुए अमेरिकी वायुसेना और सेना की तरफ से इसका इस्तेमाल बंद करने का फैसला लिया गया. द वॉल स्ट्रीट जर्नल में अमेरिकी सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि कुछ चिनूक हेलिकॉप्टर्स के इंजन में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, हालांकि इस दौरान कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ. 

ये भी पढ़ें - 

Iran Law: ईरान में क्रूरता की हदें पार, 13 साल बाद मां से मिली 19 साल की बेटी, लेकिन अगले ही पल उसके हाथों दिला दी फांसी

China vs Taiwan: चीनी ड्रोन ने फिर से की ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश, सेना ने गोलीबारी कर लौटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget