एक्सप्लोरर

China vs Taiwan: चीनी ड्रोन ने फिर से की ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश, सेना ने गोलीबारी कर लौटाया

China-Taiwan Tension: ताइवान सेना ने पहले ही इस बात की घोषणा कर चुकी है कि अगर चीन के सैनिक या चीनी ड्रोन चेतावनी के बावजूद उनके इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें मार गिराया जाएगा.

China-Taiwan Crisis: चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. चीन ने ताइवान की हवाई सीमा पर संदिग्ध ड्रोन (Drone) उड़ाए तो इसके जवाब में ताइवान ने उन्हें खदेड़ने के लिए उनपर गोलियां चलाई. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ताइवान की सेना (Taiwan Troops) ने पहली बार तटीय द्वीप के पास चीनी ड्रोन (Chinese Drone) को भगाने के लिए रक्षात्मक शॉट (Warning Shots) दागे. केडीसी ने पहली बार चीनी ड्रोनों पर गोला-बारूद दागने की सूचना दी है. 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, ताइवान सेना ने रविवार 28 अगस्त को घोषणा की अगर चीन के सैनिक या चीनी ड्रोन चेतावनी के बावजूद उनके इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें मार गिराया जाएगा. ताइवान ने यह घोषणा उनकी सीमा के आसपास कई चीनी ड्रोन दिखाई देने के बाद की. हाल ही में चीनी सोशल मीडिया वीबो पर कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं जिसमें चीनी ड्रोन ताइवान के हवाई क्षेत्र का खुले तौर पर उल्लंघन कर रहे हैं और ताइवान के सैनिकों का क्लोज-अप फुटेज ले रहे हैं. 

ताइवान सेना ने गोलीबार कर चीनी ड्रोन को लौटाया

किनमेन डिफेंस कमांड (केडीसी) ने मंगलवार को कहा कि शाम के करीब साढ़े चार बजे तीन चीनी नागरिक ड्रोन के समूह को क्रमश: किनमेन काउंटी के लियू टाउनशिप में दादन द्विप, एर्डन द्वीप और शी आइलेट पर उड़ान भरते हुए पाया गया. जिसके बाद ताइवान सैनिकों द्वारा इन ड्रोनों पर सिग्नल फ्लेयर्स दागे और निगरानी और सतर्कता को बनाए रखा. जिसके बाद ये सभी ड्रोन यूएवी द्वीपों से दूर चीन के जियामेन की दिशा में उड़ान भरते हुए गायब हो गए. 

पहले से अधिक सतर्क हुआ केडीसी

केडीसी के अनुसार, शाम के करीब पांच बजकर 59 मिनट पर एक और ड्रोन फिर से एर्दन द्वीप के प्रतिबंधित पानी के ऊपर हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया. ताइवान के सैनिकों ने फिर से प्रक्रियाओं के अनुसार इस ड्रोन को चेतावनी जारी की. हांलाकि, ड्रोन चेतावनी के बावजूद प्रतिबंधित इलाके में चक्कर लगाता रहा. सैनिकों ने विमान को उनकी सीमा से दूर भगाने के लिए उसपर रक्षात्मक शॉट दागे. इसके बाद यूएवी ने चीन के जियामेन की ओर उड़ान भरी.

इस घटना के बाद से केडीसी पहसे से अधिक सतर्क हो गया है और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है. केडीसी ने कहा कि वह ड्रोन से निपटने में चार-चरण की प्रक्रिया को अंजाम देगा जिसमें "सिग्नल बजाना, घुसपैठ की रिपोर्ट करना, ड्रोन को बाहर निकालना लेकिन अगर यूएवी बाहर नहीं जाता तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः-

नई शराब नीति पर अन्ना हजारे की केजरीवाल को खरी-खरी, चिट्ठी में कहा- आप भी सत्ता के नशा में डूब गये

गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी CM समेत जम्मू कश्मीर के 64 नेताओं का इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू
Embed widget