एक्सप्लोरर

एप्स के बैन होने के बाद चीन तिलमिलाया, भारत से फैसले में सुधार करने की अपील की

चीनी दूतावास ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारत सरकार से अपील करते हैं कि इस फैसले में सुधार हो. ये फैसला भारत में निवेश के माहौल को नुकसान पहुंचाएगा.

नई दिल्ली: डिजिटल मोर्चे पर भारत की तरफ किए गए कार्रवाई के बाद से चीन तिलमिला गया है. बता दें कि बुधवार को भारत सरकार ने पबजी समेत 118 चीनी एप पर बैन लगा दिया था. अब चीन ने इसे डब्ल्यूटीओ नियमों का उल्लंघन बताते हुए भारत सरकार से आग्रह किया है कि इस फैसले में सुधार करे.

चीनी दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि चीन भारत सरकार से आग्रह करता है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के बहाने चीनी मोबाइल एप्स को बैन करने के भेदभावपूर्ण व्यवहारों को दूर करे, जो डब्ल्यूटीओ के नियमों का उल्लंघन करते हैं. भारत खुला निष्पक्ष कारोबारी माहौल प्रदान करे.

चीन ने कहा कि वह अपने यहां की कंपनियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों और नियमों का पालन करना अनिवार्य बनाया हुआ है. भारत सरकार ये फैसला न सिर्फ चीन के निवेशकों और सर्विस प्रोवाइडर्स के हितों का नुकसान करेगा बल्कि ये भारत में निवेश के माहौल को भी प्रभावित करेगा. इसके साथ ही चीन ने कहा कि भारत और चीन एक दूसरे के लिए विकास के मौके हैं. हम उम्मीद करते हैं कि भारत चीन के साथ विकास की स्थिति के लिए काम करेगा.

बता दें कि इससे पहले चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा था कि हम एप बैन पर कड़ा एतराज जताते हैं. भारत ने बैन लगाकर कानूनी तौर पर चीनी निवेशकों के हितों की अनदेखी की है. चीन इससे बेहद चिंतित है.

पबजी बनाने वाली कंपनी के शेयर दो फीसदी गिरे बता दें कि भारत की तरफ से चीनी एप बैन करने के फैसले से चीन में गेमिंग और सोशल मीडिया की बड़ी कंपनी टेनसेंट के शेयर दो फीसदी गिर गए हैं. टेनसेंट कंपनी ने ही पबजी बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget