एक्सप्लोरर

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर बड़ी खबर, चीन ने कहा- हम मध्यस्थता करने को तैयार

रिपोर्टस के मुताबिक, दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने के लिए चीन ने बातचीत के लिए भारत और पाकिस्तान में दूत भी भेजा है. चीन ने कहा है कि हम इस मामले को लेकर सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर चीन से बड़ी खबर आई है. चीनी सरकार ने कहा है कि हम तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने को तैयार हैं. रिपोर्टस के मुताबिक, दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने के लिए चीन ने बातचीत के लिए भारत और पाकिस्तान में दूत भी भेजे हैं. चीन ने कहा है कि हम इस मामले को लेकर सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं. मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित नहीं करने दे रहा चीन चीन की सरकार का ये बयान ऐसे समय आया है जब भारत पाकिस्तान से लगातार पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहा है. बड़ी बात यह है कि यूएन में चीन अपने वीटो पावर का इस्तेमाल करके लगातार मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की भारत की कोशिश पर पानी फेरता रहा है. हालांकि कल खबर आई थी कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने का विरोध नहीं करेगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूएन में फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने जैश के मुखिया मसूद अजहर अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव का विरोध नहीं करने का फैसला लिया है. इतना ही नहीं खबर यह भी है कि पाकिस्तान मसूद और उसके आतंकी संगठन पर कार्रवाई भी कर सकता है. पुलवामा हमले के बाद बढ़ा भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया और दोनों देशों के बीच यु्द्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई. भारत लगातार पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है. भारत की तरफ से पाकिस्तान की धरती से आतंकवाद को बढ़ावा देने के सबूत देने के बावजूद पाकिस्तान आरोपों को खारिज करता रहा है और दुनिया के सामने झूठ बोलता रहा है. पुलवामा हमले में शहीद हुए थे 40 जवान गौरतलब है कि इसी साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में आतंकी हमला किया था. जैश के आतंकी डार ने विस्फोटक से भरी कार को काफिले से टकरा दिया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी. इस के बाद पूरी दुनिया ने इस हमले की निंदा की थी और पाकिस्तान से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन पाकिस्तान ने इस हमले को लेकर भारत के सभी आरोपों को खारिज कर दिया था. यह भी पढ़ें- पीएम बोले- काश राफेल होता तो हमारा एक भी नहीं जाता और उनका एक भी नहीं बचता एयर स्ट्राइक: वायुसेना चीफ बीएस धनोवा बोले- हम टारगेट हिट करते हैं, लाशें नहीं गिनते जानिए- मुर्तजा अली को जिन्होंने पुलवामा शहीदों के परिवार को बड़ी रकम देने की घोषणा की? वायुसेना के एयर स्ट्राइक में जैश के कितने आतंकियों की हुई मौत? पढ़ें विपक्ष के सवाल और सत्तापक्ष के जवाब वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, राहुल ने कहा- माफी तक नहीं मांगी
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, राहुल ने भरी हुंकार
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget