एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी से कांग्रेस आगे, वोटों की गिनती जारी

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि वोटों की गिनती जारी है. अभी 799 वार्ड के नतीजे आने बाकी हैं. अब तक कांग्रेस ने 923 तो बीजेपी ने 814 वार्डों में जीत हासिल की है. कुल 2,831 वार्डों में से 2,032 के नतीजे आ चुके हैं.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में राज्य के 151 निकायों में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 923 वार्डों में जीत हासिल की है वहीं भारतीय जनता पार्टी को 814 वार्डों में जीत मिली है. राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि बीते शनिवार को नगरीय निकायों के लिए मतदान हुआ था. मंगलवार को मतों की गिनती की गई. आयोग ने राज्य के कुल 2,831 वार्डों में से 2,032 के लिए चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी है. अभी तक के परिणाम में कांग्रेस के उम्मीदवार 923 वार्डों में, 814 वार्ड में बीजेपी के उम्मीदवार, 17 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के उम्मीदवार और 278 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

अधिकारियों ने बताया कि वोटों की गिनती जारी है और शेष 799 वार्ड के परिणाम की घोषणा अभी नहीं की गई है. उन्होंने बताया शनिवार को जिन नगर निकायों के लिए मतदान हुआ उनमें 10 नगर निगम, 38 नगरपालिका परिषद और 103 नगर पंचायत शामिल हैं.

कभी झारखंड में इन नेताओं के नाम से होती थी वोटों की बारिश, अब पहचान को तरस रहे

राजधानी रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से बीजेपी ने अब तक 23 वार्ड में तथा कांग्रेस ने 22 वार्ड में जीत हासिल की है. जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो वार्ड में जीत हासिल की है. राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने 151 शहरी निकायों के 2843 वार्ड पार्षदों के लिए आम चुनाव की घोषणा की थी. छह वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने गए. इसके अलावा, तीन वार्डों में कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ, जबकि दो स्थानों पर सभी नामांकन वापस ले लिए गए. वहीं एक उम्मीदवार की मौत के कारण दोरनापाल नगर पंचायत के एक वार्ड में चुनाव नहीं हुआ. शनिवार को 2831 वार्डों में पार्षदों के लिए मतदान कराया गया.

राज्य में नए नियमों के अनुसार, नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्षों का चुनाव पार्षदों द्वारा किया जाएगा. चुनाव परिणाम को लेकर सत्ताधारी दल कांग्रेस का कहना ​​है कि शहरी जनता ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विश्वास किया है. वहीं बीजेपी का कहना है कि नतीजों ने सत्तारूढ़ पार्टी को आईना दिखाया है.

कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि परिणाम के अनुसार कांग्रेस ने बीजेपी से अधिक वार्डों में जीत दर्ज की है, वहीं कई अन्य वार्डों में अभी आगे है. उन्होंने दावा किया कि शहरी निकायों में कांग्रेस के अधिकतम महापौर और अध्यक्ष होंगे. जनता ने राज्य सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगा दी है.

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि भूपेश सरकार सिर्फ एक साल में अलोकप्रिय हो गई है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद नगरीय निकाय चुनावों में बीजेपी को जनता की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. उसेंडी ने कहा कि इस चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने सभी गलत तरीकों को अपनाया, बावजूद वह पूरी तरह से विफल रही. लोगों ने इस चुनाव में कांग्रेस को आइना दिखाया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
Xप्लेन: राहुल गांधी की 'नैतिकता' की कांग्रेस को क्यों और कैसे चुकानी पड़ती कीमत?
राहुल गांधी की 'नैतिकता' की कांग्रेस को क्यों और कैसे चुकानी पड़ती कीमत?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget