एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: आजादी के बाद पहली बार इस गांव में फहराया गया तिरंगा, पिछले साल इसी जगह 17 जवान हुए थे शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मिनपा नाम का गांव है. यहां आजादी के बाद से अब तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया था. सुकुमा को नक्सलियों को गढ़ कहा जाता है. मिनपा गांव में जहां झंडा फहराया गया है, पिछले साल उसी जगह पर नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए थे.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मिनपा गांव में आजादी के बाद से अब तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया था. लेकिन 26 जनवरी को सीआरपीएफ के जवानों ने यहां गांव वालों के साथ झंडा फहराया. इस बात की जानकारी जिसे भी मिल रही है वो इस ऐतिहासिक लम्हे की तारीफ कर रहा है.

जिस गांव के लोग 26 जनवरी का मतलब नहीं जानते हों, जहां आजादी के बाद से आज तक तिरंगा झंडा ना फहराया जा सका हो, जहां के लोग हिंदी नहीं समझते हैं और जिस गांव के लोगों को 26 जनवरी के मायने समझाने के लिए ट्रांसलेटर की मदद लेनी पड़े, वहां देश का तिरंगा लहराया है. ये कहानी छत्तीसगढ़ के नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले सुकमा से आई है. सुकमा जिले के जिस मिनपा गांव में सीआरपीएफ के जवानों ने देश का तिरंगा लहराया वहां के लोग ये पहली बार देख रहे थे. सबसे पहले सीआरपीएफ के जवान इस गांव पहुंचे, गांव वालों को इकट्ठा किया. 26 जनवरी का मतलब समझाने के लिए गांव की ही एक लड़की की मदद ली जो उनकी भाषा में उन्हें गणतंत्र दिवस के बारे में बता सके.

इसके बाद गांव वालों के बीच में ही बैठकर गांव की महिलाओं और बच्चों को उनकी जरूरत का सामान दिया. कुछ घंटों के बाद जब ग्रामीणों को लगा की उन्हें ऐसा करना चाहिए और देश जब गणतंत्र दिवस मना रहा है तो उन्हें भी मनाना चाहिए तो गांव वाले सीआरपीएफ के जवानों के साथ तिरंगा झंडा लहराने के लिए तैयार हो गए. सभी ने तिरंगा झंडा फहराया और जवानों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए.

जहां शहीद हुए थे 17 जवान वहीं लहराया तिरंगा

जिस इलाके में सीआरपीएफ के जवानों ने तिरंगा लहराया वो नक्सलियों का गढ़ कहा जाता है. यहां पहुंचना जान जोखिम में डालना है. पिछले साल इसी जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में इसी जगह 17 जवानों की शहादत हुई थी. लेकिन इस बार यहां की तस्वीर बिल्कुल अलग थी. सुकमा के नक्सलियों के कोर इलाके मिनपा में कोबरा 206 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट रमेश यादव के नेतृत्व में पहली बार यहां के लोगों ने गणतंत्र दिवस का मतलब समझा. इस दौरान एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी और अनुराग झा भी मौजूद थे.

Farmers Protest: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री का आरोप- केंद्र सरकार के भेजे लोगों ने मचाया उत्पात, बीजेपी ने किया पलटवार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget