एक्सप्लोरर

Exclusive: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- राम मंदिर के चंदे का दें हिसाब, BJP बोली- रामलला से पूछें

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कहा कि पहले जो 7 लाख गांव से पैसे वसूले गए हैं उसका हिसाब दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनके बयान को लेकर जिस तरह बीजेपी और आरएसएस की तरफ से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है वो गलत है.

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए इकट्ठे किए जा रहे चंदे पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की तरफ से हिसाब की मांग के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया है. बीजेपी ने उनके इस बयान के बाद जहां कांग्रेस को नकली हिन्दू की पार्टी करार दिया तो वहीं टी. एस. सिंहदेव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे पहले अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करें और उसके बाद उनसे ही चंदे का हिसाब मांग लें.

राम मंदिर के लिए चंदे पर छत्तीसगढ़ के मंत्री के बयान से बवाल

दरअसल, छत्तीसगढ़ को माता कौशल्या की नगरी कहा जाता है. रायपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर चन्द्रखुरी गांव को माता कौशल्या का मायका माना जाता है. इस लिहाज से भगवान राम का नौनिहाल हुआ छत्तीसगढ़. विश्व हिंदू परिषद ने ये एलान किया है की छत्तीसगढ़ के हर गांव से राम मंदिर निर्माण के लिए पैसे इकट्ठे किए जाएंगे. इस बीच पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव से चंदे के मामले पर सवाल कर लिया. इस पर मंत्री जी ने ये पूछ लिया कि अब तक जो राशि इकट्ठा हुए है उसका क्या हुआ? उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से इस तरह के काम करना चाहिए. मंत्री जी ने ये भी कहा कि जरूरी नहीं कि जो संघ करे वही कांग्रेस भी करे. कांग्रेस ने बहुत मंदिर बनवाये हैं.

चंदा पर हिसाब देने में क्या परेशानी

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कहा कि पहले जो 7 लाख गांवों से पैसे वसूले गए हैं उसका हिसाब दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनके बयान को लेकर जिस तरह बीजेपी औ आरएसएस की तरफ से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है वह पूरी तरह से गलत है. उन्होंने कहा कि  पहले भी राम मंदिर के लिए पैसे इकट्ठे हुए थे और कहा गया था कि पारदर्शी तरीके से सबकुछ होगा तो फिर हिसाब देने में किसी को क्या परेशानी है.

बीजेपी ने कहा- राममला से पूछे हिसाब

इधर, राम मंदिर के लिए चंदे का हिसाब मांगने पर बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री को आड़े हाथों लिया है. राज्य बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि टीएस सिंहदेव को अयोध्या जाकर रामलला से हिसाब पूछना चाहिए. 

" “कांग्रेस नकली हिन्दू की पार्टी है. स्वास्थ्य मंत्री को अयोध्या जाकर प्रभु राम के दर्शन करना चाहिए और वहां जाकर हिसाब मांगना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री विश्व हिंदू परिषद के नियत पर सवाल नहीं उठा सकते.” "
-छत्तीसढ़ बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा

जाहिर है, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का राम मंदिर के चंदे पर हिसाब मांगने और पारदर्शिता वाले बयान के चलते बीजेपी को कांग्रेस पर हमला बोलने का एक और मौका मिला गया है. टीएस सिंहदेव भले ही ये सफाई दे रहे हों कि इसमें विवादों वाली की कोई बात नहीं लेकिन बीजेपी इसको लेकर कांग्रेस पर पूरी तरह से हमलावर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget