एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, मेधावी छात्राओं को निशुल्क स्कूटी देने का वादा

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने घोषणा पत्र 'नवा छत्तीसगढ़ संकल्प पत्र 2018' जारी किया.

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने घोषणा पत्र 'नवा छत्तीसगढ़ संकल्प पत्र 2018' जारी किया. शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार इसमें किए गए वादों को पूरा करेगी. बीजेपी ने अपने 50 पेज के संकल्प पत्र में 60 साल से अधिक आयु के लघु और सीमांत किसानों और भूमिहीन कृषि मजदूरों को एक हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन देने, अगले पांच सालों में किसानों को दो लाख नए पंप कनेक्शन देने, दलहन और तिलहन किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने, राज्य के सभी संभागों में गौ अभयारण्य बनाने, राज्य में दुग्ध क्रांति अभियान चलाने और राज्य को जैविक खेती के लिए रूप में विकसित करने का वादा किया है.

बीजेपी ने इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त राज्य बनाने, अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों के लिए गुरु घासीदास और अमर शहीद गुंडाधूर छात्रवृत्ति योजना लागू करने और वनोपज खरीदी बिक्री के लिए सर्वसुविधा युक्त हाट बाजारों की स्थापना करने का वादा किया है.

मेधावी छात्राओं को यातायात में सुविधा के लिए दी जाएगी निशुल्क स्कूटी

पार्टी ने कहा है कि ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों के लिए पक्के आवास का निर्माण किया जाएगा. नोनी सुरक्षा योजना में दी जाने वाली राशि को दोगुना कर दो लाख रूपये किया जाएगा. 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क सायकिल प्रदान की जाएगी वहीं 12वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क गणवेश और पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी. मेधावी छात्राओं को यातायात में सुविधा के लिए निशुल्क स्कूटी दी जाएगी.

घोषणा पत्र के अनुसार जिला अस्पतालों को मल्टी स्पेशलिटी बनाया जाएगा. साथ ही अंबिकापुर और जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा. युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने के लिए कौशल उन्नयन भत्ता (बेरोजगारी) भत्ता दिया जाएगा. दो सौ करोड़ रुपये के उद्यमिता मास्टर फंड की स्थापना की जाएगी. हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास के लिए राज्य में नए विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी और पेंशनर्स को एक हजार रूपये प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता दिया जाएगा.

बीजेपी ने वादा किया है कि गरीब परिवारों लिए पांच लाख रुपये और अन्य परिवारों के लिए एक लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा. पत्रकार और फोटो पत्रकारों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा और एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाएगा.

घोषणा पत्र में कहा गया है कि सभी ब्लाक मुख्यालयों पर शासकीय कर्मचारी कालोनी का निर्माण किया जाएगा. पुलिस की सेवा शर्तों संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक विशेष व्यवस्था का निर्माण किया जाएगा. रायपुर, अटल नगर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव समूह का स्टेट कैपिटेल रीजन के रूप में विकास किया जाएगा. छोटे व्यापारियों के लिए पांच लाख रुपये तक का व्यापार बीमा किया जाएगा. वहीं राज्य में छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा.

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस दौरान विपक्षी दल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों को वोट बैंक समझा है. कांग्रेस ने किसानों से वादा किया है कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा. इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले 10 सालों के शासनकाल की उपलब्धि गिनाई और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बीमारू राज्य छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया है और अब समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाया जा रहा है.

शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 10 सालों के दौरान किसानों के लिए काम किया और उपज का समर्थन मूल्य लागत से डेढ़ गुना करने का काम किया. रमन सिंह की सरकार ने इस दौरान नक्सलियों पर नकेल कसी जिससे राज्य में विकास हो सका. उन्होंने कहा, ''यह चुनाव अन्य राजनीतिक दलों के लिए जीत हार का हो सकता है लेकिन बीजेपी के लिए छत्तीसगढ़ के लिए नव निर्माण का है. बीजेपी को एक बार फिर राज्य की जनता का आशिर्वाद मिलेगा और पार्टी चौथी बार यहां सरकार बनाएगी.''

बीजेपी अध्यक्ष ने इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोला और कहा, ''जिस पार्टी को नक्सलवाद के भीतर क्रांति दिखाई देती हो वह पार्टी छत्तीसगढ़ का भला नहीं कर सकती है. हमें क्रांति दिखाई पड़ती है गरीब के घर को धुंआ मुक्त कर उसके घर में सिलेंडर पहुंचाने से, उसके घर को अंधेरे से मुक्त कर बिजली पहुंचाने में हमें क्रांति दिखाई पड़ती है. अनपढ़ बच्चे को लिखना पढ़ना सिखाने में हमें क्रांति दिखाई पड़ती है. राज्य के अंदर उद्योग लगाकर उसे रोजगार दिलाने में हमें क्रांति दिखाई पड़ती है. किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देकर और उसे बोनस देकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाने से हमें क्रांति दिखाई पड़ती है.''

छत्तीसगढ़ चुनाव: क्या एक बार फिर सूबे में सत्ता के शिखर पर पहुंचेंगे रमन सिंह?

शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश पर लगभग 55 साल तक राज किया लेकिन देश के अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचाने का काम राज्यों की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है. इसबीच विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी के घोषणा पत्र में कुछ भी नया नहीं है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र में नया कुछ भी नहीं है. उन्हीं वादों को किया गया है जिसे पार्टी ने पहले पूरा नहीं किया था.

छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 12 नवंबर को बस्तर क्षेत्र के सात जिलों और राजनांदगांव जिले के 18 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. वहीं 20 नवंबर को 72 सीटों के लिए मत डाले जाएंगे.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget