एक्सप्लोरर

Chhath Puja: छठ पूजा में लोग नहीं जा पा रहे घर, बोले- टिकट नहीं मिला, फिर भी जाएंगे...

Chhath Puja 2022: छठ पूजा को लेकर पूरे देश में तैयारी शुरू हो चुकी है. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेन भी चला रहा है, लेकिन लोगों को फिर भी टिकट नहीं मिल रही.

Chhath Puja: छठ पूजा को लेकर काफी संख्या में लोग घर जा रहे हैं. दिल्ली से बिहार (Bihar) जाने वाले लोगों का कहना है कि छठ में घर तो जाना ही पड़ेगा और हम हर हाल में जाएंगे. स्टेशन पर कई ऐसे यात्री भटक रहे हैं जिनका रिजर्वेशन नहीं है, लेकिन छठ में घर जाना है. रेल मंत्रालय की ओर से कई स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई, लेकिन यात्रियों ने बताया कि वेटिंग बहुत ज्यादा होने के कारण सीट नहीं मिल रही है. 

आनंद विहार टर्मिनल के बाहर लोगों की सहायता के लिए आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही यात्रियों को बैठने के लिए टेंट भी लगाया गया है. टेंट में पंखे के साथ-साथ एलसीडी स्क्रीन लगाई गयी है, जिसमें छठी मैया का गाना भी चल रहा है. इसके साथ ही टेंट के बगल में ही खाने के स्टाल भी लगाए गए हैं. इसके अलावा यात्रियों की आसानी के लिए टिकट काउंटर भी बनाया गया है. 

लोगों को हो रही परेशानी

बिहार जाने वाले रूट पर भले ही रेल मंत्रालय की ओर से स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही हैं, लेकिन लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है. काफी संख्या में लोगों के घर जाने के चलते टिकट ना मिलने पर परेशानी हो रही है. कई लोगों ने कहा कि कई महीनों तक टिकट के रिजर्वेशन के लिए कोशिश की, लेकिन अभी ऐसे ही जनरल में जाने को मजबूर हैं. उनका कहना है कि स्पेशल ट्रेन में भी कोशिश की लेकिन टिकट नहीं मिला. अब बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चे भी ऐसे ही जनरल में बैठकर जाएंगे. 

यात्रियों ने क्या कहा?

यात्रियों का कहना है कि रिजर्वेशन में फाइन कटवा कर बच्चों को बैठाने की कोशिश करेंगे अगर टिकट नहीं मिला तो ऐसे ही जाएंगे. बिहार जाने वाले मुकेश सिंह ने कहा कि टिकट के लिए 10 दिन से कोशिश कर रहे थे, लेकिन नहीं मिला. जनरल में दिक्कत होती है तो अब वैसे ही दिक्कत में जाना पड़ेगा. राम बाबू का कहना है कि हमारा टिकट अभी वेटिंग है. कन्फर्म होना तो मुश्किल है. हम पिछले महीने से कोशिश कर रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिला.

राम बाबू के पास काफी सामान है जब एबीपी न्यूज ने उनसे पूछा कि सामान कैसे ले जाएंगे तो उन्होंने कहा कि सामान अडजस्ट करके ले जाएंगे. राम बाबू के साथ वाले ने बताया कि छठ पूजा में जाना ही जाना है. ट्रेन नहीं मिलेगी तो बस से निकलेंगे, हम रिजर्वेशन में फाइन लगवाकर जाएंगे. हमें हर हाल में छठ पूजा के चलते घर जाना चाहते हैं. 

कई महीनों से टिकट के लिए कर रहे थे कोशिश

वहीं दूसरी ओर एक 7 लोगों का परिवार भी आनंद विहार से बिहार जाने के लिए ट्रेन पकड़ने को आया हुआ है. उनके मुखिया अरूण कुमार ने कहा कि हम छठ पूजा के लिए घर जा रहे हैं. हम पिछले 2-3 महीने से रिजर्वेशन के लिए कोशिश कर रहे थे लेकिन टिकट नहीं मिला. हमारे साथ छोटे बच्चे भी हैं. उनके साथ जा रहे शख्स ने कहा कि पूजा के समय घर तो जाना ही पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें-

Chhath Puja: छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने किया खास इंतजाम, जानें 28 अक्टूबर को चलने वाली ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget