एक्सप्लोरर

चेन्नई कोर्ट ने ideaForge कंपनी के CFO के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट किया रद्द 

ideaForge टेक्नोलॉजी लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को कोर्ट ने वापस ले लिया है. अब इस मामले में 28 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी.

चेन्नई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शुक्रवार को ideaForge टेक्नोलॉजी लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) विपुल जोशी के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) को वापस ले लिया. विपुल जोशी 1 अप्रैल 2025 को कोर्ट में पेश नहीं हो पाए थे और जरूरी जमानत प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे, जिसके चलते ये वारंट जारी किया गया था.  

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पहले आदेश दिया था कि सभी आरोपियों को एक अप्रैल 2025 तक कोर्ट में पेश होकर 25 हजार की जमानत और दो जमानतदार जमा करने होंगे, लेकिन जब मामला कोर्ट में आया, तो पाया गया कि आरोपी अधिकारियों ने ऐसे जमानतदार पेश किए, जिनका कंपनी से कोई लेना-देना नहीं था. जब जोशी कोर्ट में पेश हुए तो वारंट को रद्द कर दिया गया. उनके साथ कंपनी के अन्य अधिकारी अंकित मेहता, मिस्टर राहुल सिंह और मिस्टर सोमिल गौतम भी कोर्ट में मौजूद थे. अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल 2025 को होगी. 

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला एक साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ideaForge ने उन्हें 15 ड्रोन (UAV) करीब 2.2 करोड़ रुपये में बेचे थे, लेकिन बाद में इन्हें हैक कर बंद कर दिया गया. आरोप है कि कंपनी ने ऐसा जानबूझकर किया ताकि ग्राहक का बिज़नेस और छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके. शिकायतकर्ता इन ड्रोन का इस्तेमाल 70 करोड़ रुपये के सरकारी प्रोजेक्ट्स में कर रहे थे. इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस में की गई थी, जिसके बाद 31 अगस्त 2023 को FIR दर्ज की गई थी. 

कंपनी ने बयान जारी कर क्या कहा? 

इस पूरे मामले पर कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा, 'यह मामला एक ऐसे ग्राहक से जुड़ा है जिसने हमारी तकनीक को अपने नाम से पेश करने की कोशिश की. उन्होंने हमारे उपकरण के साथ छेड़छाड़ कर राज्य सरकारों को गुमराह किया. जब हमने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने हम पर झूठे आरोप लगाए. फिलहाल सारे कानूनी कदम हमारे वकीलों की सलाह पर लिए जा रहे हैं और सभी प्रक्रियाएं कानून के तहत पूरी की जा रही हैं.'

यह भी पढ़ें- ideaForge के CFO के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, फर्जी जमानत देने पर कोर्ट की कड़ी फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget