एक्सप्लोरर

Chennai Air Customs: चेन्नई एयर कस्टम टीम को मिली बड़ी सफलता, जब्त किया 2.9 किलोग्राम सोना और विदेशी मुद्रा

Chennai Air Customs: चेन्नई एयर कस्टम्स की टीम ने विदेशों से अवैध रूप से लाया जा रहा सोना और विदेशी करेंसी जब्त की है. इस दौरान 2.9 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है.

Chennai Air Customs: देश के कई हिस्सों में सोने से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तेजी से हो रही है, जिस पर रोक लगाने के लिए काम कर रहा कस्टम विभाग इन पर नजर बनाए हुए है. हाल ही में चेन्नई एयर कस्टम्स की टीम ने विभिन्न घटनाओं में अवैध तरीके से भारत में लाया जा रहा 2.9 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 1.34 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. इसके साथ ही 10.70 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की गई है.

चेन्नई एयर कस्टम्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान कन्नूर निवासी निसार मंडला के रूप में हुई है, जो अमीरात एयरलाइंस से दुबई से आया था. चेन्नई एयर कस्टम्स ने बताया कि 'शख्स की तलाशी लिए जाने पर उसके जूतों के अंदर छुपाए गए दो प्लास्टिक पाउच बरामद हुए हैं, जिसमें सोने का पेस्ट बनाकर रखा गया था. जिसका बजन 1.635 किलोग्राम है. इसके अलावा 64.98 लाख की कीमत का 1.402 किलोग्राम वजन का एक सोने का पिंड बरामद किया गया. जिसे सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जब्त कर लिया गया.'

विशिष्ट सूचना के आधार पर एक अन्य घटना में रामनाथपुरम निवासी कलंदर थमीमुल अंसारी और दुबई के लिए जाने वाले चेन्नई निवासी मोहम्मद नागूर मोहिदीन नाम के दो यात्रियों को रोका गया. इस पर जानकारी देते हुए बताया गया कि 'उनकी तलाशी लिए जाने पर 10.70 लाख रुपये मूल्य के कई देशों की विदेशी मुद्रा उनके मलाशय में छिपी हुई पाई गई, बरामद किए गए पैसे को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जब्त किया गया.'

चेन्नई एयर कस्टम्स ने जानकारी दी है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 22 मई को शारजाह और कोलंबो से आए छह यात्रियों को एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने रोक लिया था. 'जिनकी तलाशी लिए जाने पर उनके सामान में 69.50 लाख रुपये मूल्य का 1.5 किलोग्राम वजन का सोना पाया गया. जिसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया गया और एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया.' मामले में आगे की जांच चल रही है.

इसे भी पढ़ेंः
Delhi New LG: विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उप राज्यपाल बनाया गया

CM नीतीश कुमार बोले- जब हम इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे तो एक भी लड़की नहीं पढ़ती थी, इतना खराब लगता था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN की CJP प्रोटेस्ट की रिपोर्ट पर भड़का भारत, आरोपों को बताया बेबुनियाद
UN की CJP प्रोटेस्ट की रिपोर्ट पर भड़का भारत, आरोपों को बताया बेबुनियाद
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
CJP प्रोटेस्ट से व्यापारियों को भारी नुकसान, ट्रेड एसोसिएशन ने अमित शाह को लिखा पत्र
CJP प्रोटेस्ट से व्यापारियों को भारी नुकसान, ट्रेड एसोसिएशन ने अमित शाह को लिखा पत्र
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget