एक्सप्लोरर

CJP प्रोटेस्ट से व्यापारियों को भारी नुकसान, ट्रेड एसोसिएशन ने अमित शाह को लिखा पत्र

देश की राजधानी में प्रदर्शन के बीच बिजनेस को लेकर दिल्ली में व्यापार संगठनों को चिंता सताने लगी है. कई संगठनों ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है.

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बिजनेस को लेकर व्यापार संगठनों को चिंता सताने लगी है. इसी के मद्देनजर कई संगठनों ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है. दिल्ली इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिकल ट्रेड दीवाली से संबंधित है. सारी लाइटें, शैंडलिट्स घरों में सजावट का सामान और हमारा सारा व्यापार इस वक्त दीवाली पर निर्भर है.

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनों के चलते हमारा व्यापार तबाह हो जाएगा. इसलिए सरकार और आंदोलनकारी लोगों से हमारा अनुरोध है कि कृपया इसको आंदोलन को अभी टाल देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो जानबूझ के प्रदर्शन कर रहे हैं जो आंदोलन कर रहे हैं उनका कोई अस्तित्व नहीं है. उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से ही मंदी को झेल रहा है. उन्होंने कहा कि सिस्टम को इस प्रकार की चीजें निकालनी चाहिए ताकि यह भविष्य में भी ना हो.

'ग्राहकी एकदम खत्म हो गई है'
उन्होंने कहा कि आज व्यापारी इस स्थिति में पहुंच गया है कि कस्टमर उनके यहां आ नहीं रहा है. ग्राहकी एकदम खत्म हो गई है, लोग सड़कों पर आने से डर रहे हैं. इसके अलावा सरकार को टैक्स का नुकसान हो रहा है. जब व्यापार नहीं होगा तो टैक्स कहां से जाएगा और जब टैक्स नहीं आएगा तो सरकारें कैसे चलेंगी. 

उन्होंने कहा कि लोगों को भी सोचना चाहिए जो ये प्रदर्शन कर रहे हैं कि हम ना करें, देश को बढ़ने दें और अगर कोई बात करनी है तो आप बैठ के करें. कोई जरूरी तो नहीं है कि सड़कों पर निकला है, कोई खाना बांट रहा है, कोई पानी पिला रहा है और वो बस लगे हुए हैं. 

फोटो मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सेठी ने कहा कि 15 अगस्त के बाद से ही फेस्टिव सीजन चालू जाता है रक्षाबंधन से और दिवाली के बाद तक रहता है और इन दिनों में ही पूरे साल का हमारा खर्चा निकलता है, जितनी हमारी इनकम होती है, उसका 75% इन चार महीनों में ही निकलता है. 

'देश को अस्थिर करने की साजिश'
उन्होंने कहा कि मुझे लगता नहीं कि ये आंदोलन होने चाहिए थे क्योंकि ये आंदोलन कम अराजकता ज्यादा है क्योंकि देश को अस्थिर करने की साजिश चल रही है. जैसे पहले नेपाल या श्रीलंका में हुआ. हो सकता है अमेरिका में बैठे एलन मस्क सोच रहे होंगे कि इंडिया के अंदर अस्थिरता फैला देंगे तो इंडिया की डेमोक्रेसी को नुकसान पहुंचाएंगे क्योंकि यहां की आबादी 140 करोड़ है. मैं नहीं समझता कि शायद वो इस मकसद में कामयब हो पाएंगे. 

'दिल्ली आने से बच रहे व्यापारी'
उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने आप को त्रस्त महसूस कर रहा है क्योंकि जैसे ही दिल्ली के बाहर मालूम पड़ता है कि दिल्ली में तो इस तरह की लाठी चार्ज, आंसू गैस चल रहे हैं तो व्यापारी यहां आने से बचना चाहता है. अगर इस तरह का रवैया रहेगा तो दिल्ली का व्यापार अपने आप में खत्म हो जाएगा और कम से कम यह सीजन तो हमारा ऑलरेडी पिट चुका है. अब जो थोड़ा बहुत महीने भर का समय रह गया है तो मेरी सरकार से दरख्वास्त है कि ऐसे आंदोलनों को कम से कम सेंट्रल पॉइंट के ऊपर बिल्कुल भी जगह ना दी जाए . 

ये भी पढ़ें

विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget