एक्सप्लोरर

नोटबंदी बड़ा घोटाला है, 15 से 20 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया गया, पीएम जवाब दें- राहुल गांधी

राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस: राहुल गांधी ने कहा कि देश की जीडीपी में इससे दो फीसदी की गिरावट आई है और इससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए. उनके उद्योग-धंधे सब चौपट हो गए.

राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आज नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि  नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी को देश को जवाब देना चाहिए कि आपने देश पर इतनी बड़ी चोट क्यों लगाई. राहुल गांधी ने कहा कि देश की जीडीपी में इससे दो फीसदी की गिरावट आई है और इससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए. उनके उद्योग-धंधे सब चौपट हो गए.

राहुल गांधी ने कहा, ''नोटबंदी एक घोटाला है. कालेधन को सफेद करने के लिए नोटबंदी की गई थी.'' उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा, ''जिस बैंक में अमित शाह डायरेक्टर थे, उसमें 700 करोड़ रुपये बदले गए. इसका जवाब भी दिया जाना चाहिए.''

नोटबंदी सिर्फ कालेधन को सफेद करने के लिए लागू की गई- राहुल गांधी

राहुल ने कहा, ''नोटबंदी के अपने फैसले पर पीएम मोदी को देश की जनता को जवाब देना चाहिए. देश के 70 सालों में पहले किसी ने भी ऐसा नहीं किया.'' उन्होंने कहा, ''आरबीआई की रिपोर्ट ये साबित करती है कि नोटबंदी का कोई फायदा नहीं हुआ. नोटबंदी सिर्फ कालेधन को सफेद करने के लिए लागू की गई थी.''

राहुल ने कहा, ''पीएम मोदी ने अपने 10 से 15 दिवालिया उद्योगपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने और उनका कालाधन सफेद करने के लिए नोटबंदी लागू की थी.'' उन्होंने कहा, ''नोटबंदी एक घोटाला है और जो वादा पीएम करते हैं हम उसे गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन हम उनके झूठ पकड़ते हैं. हमारा काम जनता को सच्चाई बताने का हैं और वो हम करेंगे.''

राफेल डील को लेकर भी साधा पीएम मोदी पर निशाना

राफेल डील को लेकर भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ''राफेल डील भी उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए की गई. राफेल डील की जांच जेपीसी से क्यों नहीं कराई जा रही.'' उन्होंने कहा, ''पीएम मोदी को राफेल डील पर देश को बताना चाहिए कि HAL को छोड़कर अनिल अंबानी को ठेका क्यों दिया गया और 500 करोड़ रुपये के विमान 1600 करोड़ रुपये में क्यों लिए गए.''

दिनभर की बड़ी खबरें देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget