एक्सप्लोरर

सुकमा नक्सली हमला: जवान की जुबानी, '300 नक्सली थे, ब्लैक यूनिफॉर्म में थे, अंधाधुंध फायर किया'

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक दर्दनाक नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए हैं. इस नक्सली हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इन जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी.

सुकमा हमले से जुड़ी बड़ी बातें

नक्सलियों के गढ़ सुकमा में 25 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के पीछे कुख्यात नक्सली नेता हिड़मा का हाथ बताया जा रहा है. हिड़मा ने तीन सौ के करीब नक्सलियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया. सीआरपीएफ पोजीशन लेकर बैठी थी कि तभी अचानक फायर किया गया. सूत्रों के मुताबिक नक्सली संगठन, पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) ने इस हमले को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें:- सुकमा हमला: शहीदों को वाराणसी में दी गई श्रद्धांजलि, दशाश्वमेघ पर 501 दीप जलाए गए

कौन हमले के पीछे?

नक्सली संगठन बुरकापाल और चिंतागुफा इलाकों में बेहद सक्रिय है. पीएलजीए की पहली बटालियन (पीएलजीए-1) का मुखिया हिडमा है. 25 साल का हिड़मा सुकमा के पालोडी गांव का रहने वाला है. हिड़मा को घात लगाकर हमला करने का मास्टर माना जाता है.

हिडमा और उसकी पीएलजीए1 बटालियन पिछले कुछ सालों में सीआरपीएफ पर यहां पर कई बड़े हमले कर चुका है. जैसे दंतेवाड़ा के ताड़मेटला में 2010 में एक हजार नक्सलियों ने 76 जवानों की हत्या की थी. दरभा के झीरम घाटी में 23 मई 2013 को नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत 31 लोगों की हत्या कर दी थी.

वहीं एक बार फिर CRPF के जवान साजिश का शिकार हुए हैं. सीआरपीएफ के इन जवानों को नक्सलियो ने घात लगाकर निशाना बनाया.

यह भी पढ़ें:- सुकमा हमला: जाबांजी से लड़े ज़ख्मी जवान शेर मोहम्मद, बचाई कई साथियों की जान

कब हुआ हमला?

दोपहर के 12.30 बजे सुकमा के चिंतागुफा के पास काला पत्थर इलाके में जब ये हमला हुआ उस वक्त CRPF की 74वीं बटालियन के जवान सड़क बनाने के काम में लगे मजदूरों की सुरक्षा में तैनात थे. सीआरपीएफ जवान शेर मोहम्मद ने कहा, "वहां पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, सीआरपीएफ प्रोटेक्शन दे रही है वहां पर. हम सुबह हम लगभग 5 बजे के निकले हुए थे और हमें सूचना मिली थी कि सड़क निर्माण का काम कराना है वहां प्राइवेट लेबर काम कर रहे थे. हम लोग वहां पर लेबर से काम करा रहे थे. नक्सलियों ने पहले गांववालों को भेजा हमारी लोकेशन चेक करने के लिए. गांववालों के हाथ में हथियार नहीं थे. हम गोली कैसे मारें, बाकी उनके बाद में नक्सलियों ने जो करीब 300 की संख्या में थे, ब्लैक यूनिफॉर्म में थे सभी उन्होंने हमारे ऊपर अंधाधुंध फायर किया."

यह भी पढ़ें:- 25 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के पीछे खुफिया विभाग की बड़ी चूक!

कैसे हुई गोलियों की बरसात?

300 से ज्यादा नक्सलियों ने अचानक सीआरपीएफ के करीब 150 जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. सीआरपीएफ की तरफ से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सीआरपीएफ के घायल जवान सौरभ मलिक ने कहा, "हम लोग पोजीशन लेकर बैठे थे, उसके बाद अचानक फायर आया तो हम लोग भी फायर करने लगे, फायर करते करते आगे बढ़े. हम से उनकी तादाद ज्यादा थी, घेरने के चक्कर में थे वो."

घायल जवानों के मुताबिक नक्सलियों ने फायरिंग के साथ साथ रॉकेट लांचर भी चलाए.

यह भी पढ़ें:- सुकमा नक्सली हमला: 25 CRPF जवानों की शहादत के पीछे कौन? कौन है हिड़मा?

बहुत दुखद घटना

इस पूरे मामला में पर केंद्रीय  राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "ये बहुत दुखद घटना है, रिएक्शन तभी देंगे जब पूरी जानकारी प्राप्त होगी."

यह भी पढ़ें:- जानिए- वे 25 जवान कौन हैं, जो नक्सलियों से लड़ते हुए देश के लिए कुर्बान हो गए

नक्सली हमले के बाद एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की मदद से घायलों को रायपुर और जगदलपुर के अस्पताल पहुंचाया गया. साथ ही सीआरपीएफ के कोबरा कमाडों की टीम ने करीब 7 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया. कल देर रात छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने इमरजेंसी मीटिंग बुला कर हालात का जायजा लिया. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पूरे हालात से पीएम नरेंद्र मोदी को अवगत कराया. राजनाथ सिंह हालात का जायजा लेने आज रायपुर भी जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget