एक्सप्लोरर

आर्म्स एक्ट में बदलाव का मामला : विरोध के चलते पीछे हटी मोदी सरकार ?

आर्म्स एक्ट में बदलाव के मामले में अब मोदी सरकार पीछे हटती हुई दिखाई दे रही है. खबर है कि बिल के कुछ बिंदुओं पर विवाद के चलते सरकार ने पुनर्विचार का मन बनाया है.

नई दिल्ली: आर्म्स एक्ट में बदलाव के लिए आने वाले संशोधन बिल पर सरकार पीछे हट सकती है. इस बिल पर आज लोकसभा में चर्चा की संभावना थी लेकिन इसे टाल दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक़ बिल के कुछ बिंदुओं पर विवाद के चलते सरकार ने पुनर्विचार का मन बनाया है.

लोकसभा की कार्यवाही सूची से हटाया गया

आर्म्स एक्ट 1959 में बदलाव के लिए संशोधन बिल पिछले हफ़्ते शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया गया था. सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही सूची में इस बिल पर चर्चा को शामिल किया गया था. चूंकि सोमवार को बिल पर चर्चा नहीं हो सकी लिहाजा इसपर आज चर्चा की संभावना थी. लेकिन लोकसभा की आज की कार्यवाही सूची से बिल को हटा लिया गया है. सरकार और बीजेपी सूत्रों का कहना है कि बिल के कुछ बिंदुओं पर विरोध को देखते हुए फिलहाल ये फ़ैसला लिया गया है.

किस बिंदु पर है विरोध ?

बिल के एक प्रावधान को लेकर विरोध हो रहा है. बिल में आर्म्स एक्ट के एक अहम प्रावधान में बदलाव का प्रस्ताव है. बिल में देश में किसी भी नागरिक को केवल एक बंदूक या पिस्टल का ही लाइसेंस दिए जाने का प्रस्ताव दिया गया है. फिलहाल कोई नागरिक 3 बंदूक या पिस्टल का लाइसेंस ले सकता है. बिल में कहा गया है कि जिन लोगों के पास एक से ज़्यादा बंदूक का लाइसेंस है उन्हें एक को छोड़कर सभी बंदूक सरकार या मान्यता प्राप्त डीलर को एक साल के भीतर लौटाना पड़ेगा. जो हथियार नहीं लौटाए जाएंगे उनका लाइसेंस एक साल पूरा होने के बाद 90 दिनों के भीतर खत्म हो जाएगा. बिल का ये प्रावधान पुश्तैनी हथियारों पर भी लागू होगा.

सरकार कर सकती है पुनर्विचार

पुराने रजवाड़ों से जुड़े लोग तो बिल के इस बिंदु के पक्ष में नहीं ही हैं , बीजेपी समेत सभी दलों के कई सांसद भी इसके विरोध में हैं. राजस्थान की राजपूत करनी सेना ने आंदोलन की धमकी दी है वहीं इस प्रावधान को लेकर निशानेबाजी से ताल्लुक़ रखने वाले खिलाड़ियों ने भी चिंता जताई है. अभी ये तो साफ़ नहीं है कि सरकार का अगला कदम क्या होगा लेकिन सरकार के सूत्रों ने ये संकेत ज़रूर दिए कि सरकार बिल के कुछ प्रावधानों पर पुनर्विचार कर सकती है.

यहां पढ़ें

कब वो दिन आएगा,जब देश की संसद में किसी रेप पीड़ित पर बहस नहीं करनी पड़ेगी? Master Stroke Full

हैदराबाद रेप केस: संसद में बोलीं जया बच्चन- ऐसा करने वालों की हो सार्वजनिक लिंचिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget