एक्सप्लोरर

Chandrayaan-3 Landing Live: दिल्ली में इस जगह से लाइव देख सकेंगे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का नजारा, की गई हैं खास तैयारियां

Chandrayaan-3 Soft Landing Live Streaming: चांद पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के नजारे का लाइव प्रसारण किया जाएगा. इसके लिए दिल्ली के नेहरू तारामंडल में सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं.

Chandrayaan-3 Soft Landing Live Streaming: 'चंद्रयान-3' 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर उतरेगा. इस नजारे को लोग लाइव देख सकेंगे. दरअसल, दिल्ली के नेहरू तारामंडल में चांद पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के नजारे को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की मदद से स्काई थियेटर में लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसे दर्शक 2डी नजारे में देख सकेंगे. 

लाइव स्ट्रीमिंग के लिए यहां बड़े-बड़े प्रोजेक्टर स्क्रीन लगाए गए हैं. इसके अलावा नेहरू तारामंडल में वेबकास्ट की व्यवस्था भी की गई है. इतना ही नहीं नेहरू तारामंडल में आने वाले दर्शकों के लिए चंद्रयान-3 का एक खास एग्जीबिशन भी लगाया गया है. इससे लोग चंद्रयान की वास्तविक बनावट को देख सकेंगे और उसके बारे में बेहतर ढंग से समझ सकेंगे.

लैंडिंग को लेकर लोगों के मन में उत्साह
नेहरू तारामंडल की प्रोग्राम मैनेजर प्रेरणा चंद्रा ने एबीपी न्यूज को बताया कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर सभी लोगों के मन में उत्साह, रुचि और जिज्ञासा है. इसलिए तारामंडल ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के नजारे को लाइव दिखाने के लिए खास तैयारियां की हैं.

विशेष शो का आयोजन
उन्होंने कहा, 'हमने इस तरह से एग्जीबिशन लगाई है कि लोग चंद्रयान-3 से जुड़े तथ्यों के बारे में जान सकें. इसके अलावा उस दिन दर्शकों के लिए विशेष शो भी आयोजित किए जाएंगे. ये शो चंद्रयान मिशन और चंद्रमा से जुड़े तथ्यों पर आधारित होंगे.'

बच्चों के लिए वर्कशॉप
प्रेरणा ने बताया, ''बच्चों के लिए वर्कशॉप भी होगी. तारामंडल में चंद्रयान-3 का एक मॉडल भी स्थापित किया गया है. इसके जरिए भी दर्शक चंद्रयान से जुड़े रहस्यों को जान सकते हैं. हमने दो दिवसीय मून कार्निवल का आयोजन किया है. इसमें चंद्रमा पर आधारित शो की स्क्रीनिंग कर रहें हैं. विशेषज्ञ चंद्रमा और चंद्रयान-3 को लेकर चर्चा करेंगे. बच्चों को चंद्रमा पर होने वाली चंद्रयान की गतिविधियों के बारे में बताया जा रहा है. एग्जीबिशन में GSLV MK 3 रॉकेट, प्रोपल्शन मॉड्यूल, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को दर्शाया गया है, ताकि दर्शक समझ पाएं कि चंद्रयान 3 चांद पर कैसे लैंड करेगा.''

150 स्कूली छात्रों को निमंत्रण
उन्होंने आगे कहा कि नेहरू तारामंडल में शुक्रवार से दो दिवसीय मून कार्निवल का भी आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली एनसीआर के तकरीबन 20 स्कूलों के 150 बच्चों को विशेष निमंत्रण देकर बुलाया गया है. इन्हें एनीमेशन और एग्जीबिशन के जरिए चांद और चंद्रयान मिशन के बारे में जरूरी जानकारी दी जा रही है. चंद्रयान 3 के अलावा बच्चों को चंद्रयान 1 और चंद्रयान 2 मिशन के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है.

एक्सपर्ट्स ने बच्चों को दी जानकारी
कार्यक्रम में आए एक स्कूली छात्र ने कहा, ''हमें आज बहुत कुछ सीखने को मिला. यहां जो एक्सपर्ट्स थे, उन्होंने बेहद आसान तरीके से समझाया कि चंद्रयान-2 कैसे अपने मिशन से चूका था और उससे लिए डेटा कैसे अन्य देशों के काम आए और चंद्रयान 3 में भी उसी डेटा का इस्तेमाल किया गया है.''  

बच्चों ने एक्स्पर्ट्स से पूछे सवाल
इस अवसर पर एस्ट्रोनॉमर अर्जुन गुल्लिया कहा, ''स्कूली बच्चों के लिए एक्सपर्ट की व्यवस्था की गई है, जो बच्चों को बेहद सरल और इंटरैक्टिव तरीके से बच्चों को चांद, चंद्रयान और अंतरिक्ष के बारे में बता रहें हैं. वहीं, बच्चों ने भी उनसे खूब सवाल पूछे. इसका उद्देश्य यही है कि बच्चों को कम उम्र से ही अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में रुचि पैदा की जाए ताकि आगे चलकर ये इसे अपने सफल कैरियर के रूप भी देखें.''

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3: डीबूस्टिंग सक्सेफुल,अभी तक सब सामान्य, स्पीड कम करना अगली चुनौती: इसरो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget