एक्सप्लोरर

बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, रामचरितमानस पर की थी विवादित टिप्पणी, CM नीतीश ने भी जाहिर की नाराजगी

रामचरितमानस पर दिए बयान के बाद से ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह की खूब आलोचना हो रही है और संतों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है.

Chandrashekhar Singh Ramcharitmanas Controversy: बीते दिनों बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने रामचरितमानस पर एक विवादित टिप्पणी देकर बवाल खड़ा कर दिया. उनके बयान की लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने आलोचना की. हालांकि, अभी तक चंद्रशेखर सिंह ने बयान पर कोई सफाई नहीं दी है और न ही माफी मांगी है. इसी बीच अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठने लगी है. प्रयागराज के माघ मेले में आए शिव योगी मौनी महाराज ने झूंसी थाने में शिक्षा मंत्री के खिलाफ शिकायत दी है.

शिव योगी मौनी महाराज ने रामचरितमानस पर अमर्यादित टिप्पणी के लिए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि बिहार के शिक्षा मंत्री की टिप्पणी राष्ट्र के राम भक्तों और सर्व समाज के भक्तों का घोर अपमान है. उन्होंने शिकायत में कहा, "यह बयान जातीय विवाद पैदा करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे जनजीवन में संकट और भय पैदा होगा."

'दंगा फैलाने की साजिश है'

शिव योगी मौनी महाराज ने ये भी कहा कि शिक्षा मंत्री का बयान देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने और दंगा फैलाने की साजिश है. बता दें कि रामचरितमानस पर दिए बयान के बाद से ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह की खूब आलोचना हो रही है और संतों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

नीतीश कुमार भी मंत्री के बयान से नाखुश

सूत्रों के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने शिक्षा मंत्री के बयान से नाखुश हैं. बिहार सरकार की कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर सिंह से कहा कि "आप ये सब क्या बोलते रहते हैं? आपको काम पर ध्यान देना चाहिए." नीतीश कुमार की इस बात पर शिक्षा मंत्री ने जवाब भी दिया. उन्होंने कहा, "कुछ गलत नहीं बोले हैं."

चंद्रशेखर सिंह ने क्या बोला था?

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने बुधवार (11 जनवरी) को तुलसीदास की रामचरितमानस को "समाज में नफरत फैलाती है" कहकर विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा, "रामचरितमानस का विरोध क्यों किया गया और किस हिस्से का विरोध किया गया? निचली जाति के लोगों को शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति नहीं थी और रामचरितमानस में कहा गया है कि निम्न जाति के लोग शिक्षा प्राप्त करने से वैसे ही जहरीले हो जाते हैं जैसे दूध पीने के बाद सांप हो जाता है. मनुस्मृति, रामचरितमानस, गुरु गोलवलकर की बंच ऑफ थॉट्स … ये किताबें ऐसी किताबें हैं जो नफरत फैलाती हैं."

ये भी पढ़ें- 'पिछली सरकारों में युवाओं को मिलती थीं गोलियां, BJP सरकार निषादों के सपने कर रही साकार', बोले CM योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget