एक्सप्लोरर

Chandra Shekhar Aazad Attacked: चंद्रशेखर आजाद पर यूपी के देवबंद में जानलेवा हमला, बदमाशों ने मारी गोली

Chandra Shekhar Aazad Attacked: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर यूपी के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है. उन्हें बदमाशों ने गोली मारी है.

Chandra Shekhar Aazad Attacked: आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर यूपी के सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है. उन्हें बदमाशों ने गोली मारी है. जो तस्वीर सामने आई है, उसमें दिख रहा है कि उन्हें कमर के पास से गोली छूते हुए निकल गई. साथ ही गाड़ी के शीशे भी टूटे हुए दिख रहे हैं.

हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद को इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे मामले की एसएसपी डॉ विपिन टाडा सहारनपुर ने डीजीपी विजय कुमार को फोन पर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति ठीक है.

चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि हमारे साथ के लोग हादसे के वक्त आस पास थे. हादसे से मैं काफी डर गया. मैंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से सहायता के लिए मदद भी मांगी थी. उन्होंने हमलावरों को लेकर कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मेरे लोग उन्हें पहचान लेंगे. उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई. हमने यू-टर्न ले लिया. घटना के समय मेरे छोटे भाई सहित हम पांच लोग कार में थे.

भीम आर्मी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद को सुरक्षा मिलनी चाहिए है. वहीं घटना पर आरएलडी के स्थानीय विधायक मदन भैया ने बताया कि अभी उनकी हालत खतरे से बाहर है और इलाज चल रहा है.

पुलिस ने क्या कहा?
एसएसपी डॉक्टर विपिन टाडा ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने हमले किए हैं. एक बुलेट उनकी कमर को छूते हुए निकल गई. वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सामने आया कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे. 

यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अराजक तत्व अपने सभी हदों और सरहदों को तोड़ने लगे हैं. यूपी में विपक्ष अब सत्ता और अपराधियों दोनों के निशाने पर हैं. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है. जाग जाओ सरकार!''

ये भी पढ़ें- Chandrashekhar Azad Attack: जानलेवा हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद अस्पताल में भर्ती, कैसी है स्थिति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget