एक्सप्लोरर

Chandrashekhar Azad Attack: जानलेवा हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद अस्पताल में भर्ती, कैसी है स्थिति?

Chandrashekhar Azad Attacked: सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हरियाणा नंबर की कार में आए हमलावर ने गोली चलाई. इसके बाद उन्हें देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Chandrashekhar Azad News: उत्तर प्रदेश (UP) के सहारनपुर (Saharanpur) में बुधवार को आजाद समाज पार्टी (Aza Samaj Party) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ. देवबंद (Deoband) में चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलाई गई. शिफ्ट कार में सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाईं. इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल के भर्ती कराया गया. चंद्रशेखर आजाद एक निजी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. उन्हें कमर में गोली लगी है. फिलहाल चंद्रशेखर आजाद बेहोश हैं और उनका इलाज चल रहा है.

चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग करने वाले हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे. चंद्रशेखर आजाद को गोली के छर्रे लगी. कार के शीशे भी टूट गए. पूरी घटना सहारनपुर के देवबंद इलाके में हुई. चंद्रशेखर आजाद पर हमले को लेकर सहारनपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, "आधे घंटे पहले, चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी. एक गोली उनके पास से निकल गई. वह ठीक हैं और उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है."

'बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य'

वहीं इस हमले को लेकर यूपी आजाद समाज पार्टी ने कहा है, "सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है. आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं."

'यूपी में विपक्ष अब सत्ता और अपराधियों दोनों के निशाने पर'

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव का भी बयान आ गया है. उन्होंने कहा, "प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अराजक तत्व अपने सभी हदों और सरहदों को तोड़ने लगे हैं. यूपी में विपक्ष अब सत्ता और अपराधियों दोनों के निशाने पर है. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है. जाग जाओ सरकार.

ये भी पढ़ें- Bakrid 2023: यूपी में बकरीद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV और ड्रोन कैमरों से रहेगी नजर, जानें कैसी है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget