एक्सप्लोरर

न स्पीकर के पद पर चलाई अपनी, न मांगा कोई बड़ा मंत्री पद! अब 20 मिनट की मुलाकात में चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी को थमा दी लिस्ट!

Chandrababu Meets PM Modi: आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू की पीएम मोदी से मुलाकात को आंध्र प्रदेश को मिलने वाले विशेष पैकेज या मदद मिलने की संभावनाओं के तौर भी देखा जा रहा है.

लाइव हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र के सामने मांग रखी है कि आंध्र प्रदेश के लिए अलग से बजट आवंटित किया जाए. यानी आंध्र प्रदेश को स्पेशल पैकेज दिया जाए. क्योंकि, चंद्रबाबू नायडू अच्छी तरह से जानते हैं कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता. इसलिए उन्होंने अपनी मांग को स्पेशल पैकेज के रूप में केंद्र के सामने पेश किया है. चंद्रबाबू ने मुलाकात के समय आंध्र प्रदेश पर जो कर्ज है वो मुद्दा उठाया.

स्पेशल पैकेज के तौर पर केंद्र के सामने रखी मांग

वहीं, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि ये हालात पूर्व की जगनमोहन रेड्डी की सरकार में बने. जबकि राज्य में इतना विकास भी नहीं हुआ और न ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई बड़ा काम हुआ. इसके अलावा उन्होंने अमरावती को राजधानी के तौर पर विकसित करने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि अमरावती को राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए फंड्स की कमी पड़ रही है. अगर इसमें केंद्र सरकार मदद करे तो इसका काम भी जल्द पूरा हो जाएगा. 

पोलावरम सिंचाई परियोजना के लिए की बजट की डिमांड

सीएम नायडू ने पोलावरम सिंचाई परियोजना के लिए भी केंद्र सरकार से बजट की डिमांड की है. इसके अलावा राज्य की सिंचाई परियोजनाओं और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सड़कों पुलों और बांधों के निर्माण के लिए भी स्पेशल पैकेज की मांग उठाई है. इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड का हवाला देते हुए कहा कि जैसे केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड के लिए स्पेशल पैकेज जारी किया वैसे ही आंध्र प्रदेश के लिए भी किया जाए.

पुलों और सड़कों के लिए नितिन गडकरी से की मुलाकात

हालांकि, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी राज्य में पुलों और सड़कों के लिए अलग से बजट की मांग की. यानी कुल मिलाकर मुलाकात के दौरान उनका केंद्र राज्य को स्पेशल पैकेज की मांग पर ही रहा. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी इस समय एनडीए का हिस्सा है और सदन में उनके 16 सांसद हैं जो बीजेपी के लिए सरकार को बनाए रखने के लिए खासे अहम है. इसलिए बीजेपी उन्हें नाराज नहीं करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: Rajnath Singh News: 'मेक इन इंडिया' का जलवा! 16% बढ़ी डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget