एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: विकास बराला पर गिरफ्तारी की तलवार, जुड़ सकती है अपहरण की धारा: सूत्र

विकास पर अभी धारा 354-D, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 और धारा 341 के तहत मामला दर्ज है. पुलिस इस केस में और धाराएं जोड़ने के लिए लीगन ओपिनियन ले रही है

नई दिल्ली: चंडीगढ़ के वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में बड़ी खबर आयी है. सूत्रों के मुताबिक हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे और छेड़छाड़ कांड के आरोपी विकास बराला पर अपहरण की धारा लगाई जा सकती है.

वर्णिका की शिकायत के बाद पुलिस ने पहले अपहरण की धारा 365 लगाई थी. जिसे बाद में हटा दिया गया था और विकास बराला को थाने से ही जमानत दे दी गयी थी.

विकास पर अभी धारा 354-D, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 और धारा 341 के तहत मामला दर्ज है. पुलिस इस केस में और धाराएं जोड़ने के लिए लीगन ओपिनियन ले रही है

आज मीडिया के सामने आए सुभाष बराला आरोपी विकास बराला के पिता और हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला घटना के बाद आज पहली बार मीडिया के सामने आए. सुभाष बराला ने कहा, ”वर्णिका कुंडू के मामले में कानूनी कार्रवाई चल रही है. इस मामले में विकास और आशीष को न्याय दिलाने के लिए जो भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए. बीजेपी बेटियों की आजादी की समर्थक है. वर्णिका कुंडी मेरी मेरी बेटी की तरह है. इसमामले में मेरा या मेरी पार्टी का किसी पर कोई दबाव नहीं है.”

पुलिस ने चार दिन बाद जारी की सीसीटीवी फुटेज चंडीगढ़ पुलिस ने चार दिन बाद आज वर्णिका कांड के सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिये. सीसीटीवी फुटेज से वर्णिका के दावे की पुष्टि हो रही है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी विकास बराला की कार वर्णिका की कार के पीछे लगी हुई है लेकिन पुलिस ने जो सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, उसमें कई अनसुलझे पेंच भी हैं.

क्यों अहम हैं सीसीटीवी फुटेज? वर्णिका कांड में इन सीसीटीवी फुटेज की सबसे ज्यादा अहमियत है क्योंकि पुलिस ने आरोपी विकास बराला पर अबतक छेड़छाड़ और पीछा करने की धारा 354 A, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लगनेवाली धारा 185 और किसी को जबरन रोकने पर लगनेवाली धारा 341 ही दर्ज की है.

कौन हैं सुभाष बराला? सुभाष बराला रोहतक जिले के टोहना से विधायक हैं और जनवरी 2016 में उन्हें दोबारा हरियाणा बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया था. उनकी गिनती हरियाणा के प्रभावशाली जाट नेताओं में की जाती है.

उनका बेटा विकास बराला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एलएलबी करने के बाद अभी चंडीगढ़ में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा है. पिछले चुनाव में वो अपने पिता के चुनाव प्रचार में नजर आया था लेकिन अभी वो सक्रिय राजनीति से दूर है. उसके साथ कार में जो दूसरा लड़का मौजूद था. उसके बारे में खबर मिल रही है कि उसका नाम आशीष और वो भी वकालत की पढ़ाई कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget