एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ छेड़खानी: आरोपी विकास बराला गिरफ्तार, अपहरण का केस दर्ज

चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास बराला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आज छो घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार करने का फैसला किया. पुलिस ने विकास बराला पर अपहरण का केस दर्ज किया है.

चंडीगढ़: चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास बराला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आज दो घंटे की लंबी पूछताछ के बाद विकास को गिरफ्तार करने का फैसला किया. पुलिस ने विकास बराला पर अपहरण की कोशिश का केस दर्ज जोड़ा है. पुलिस ने इस मामले में विकास के दोस्त आशीष को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके के कहा कि वो कल इन आरोपियों को अदालत में पेश कर करेगी. चंडीगढ पुलिस के डीजीपी तेजेंदर लुथरा का कहना है कि अब इस केस में दो नई धाराएं 365 और 511 जोड़ी गई हैं. पुलिस का कहना है कि 'घटना के वक्त विकास बराला ने शराब पी हुई थी.'

आपको बता दें कि मीडिया दवाब के बाद पुलिस ने विकास बराला और उसके साथी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था और इसके लिए उन्हें नोटिस भी भेजा गया था.

इससे पहले,  विकास बराला के पिता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी सफाई में कहा था कि उनका बेटा जांच में सहयोग कर रहा है. हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के प्रवक्ता जवाहर यादव ने कहा था कि इस मामले में कोई दबाव नहीं डाला गया.

अब क्यों पुलिस को अपहरण की धारा लगानी पड़ी?

दरअसल, जब ये केस सामने आया था तब पुलिस ने बहुत जल्द दी आरोपी को थाने से जमानत दे दी थी. इसके बाद ये मुद्दा गरमा गया. पुलिस पर सियासी दबाव में काम करने के आरोप लगे. सोशल मीडिया पर भी पीड़ित का भी चरित्र हनन करने की कोशिश बीजेपी समर्थक कार्यकर्ताओं की तरफ से की गई. यहां तक की सीसीटीवी फुटेज भी गायब कर दी गई. मामले को तूल पकड़ता दिख पुलिस ने अब कार्रवाई की है और इस केस में कड़ी धराएं जोड़ी हैं और अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

सीसीटीवी से सच 

कल सीसीटीवी में कैद तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें साफ दिख रहा था कि विकास बराला शिकायतकर्ता वर्णिका कुंडु की गाड़ी का पीछा कर रहा था. अब जाकर विकास बराला के खिलाफ अपहरण की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है.

इससे पहले, चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी तेजेंद्र लूथरा ने कहा, ‘’चार दिनों में हमारी जांच अहम मोड़ पर पहुंच गई है, इसलिए आरोपियों से पूछताछ जरूरी है. विकास बराला ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया था, इसलिए उसके घर पर चिपका दिया गया है.’’ उन्होंने बताया कि जांच के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

तेजेंद्र लूथरा ने यह भी बताया, ‘’हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं. ड्यूटी डॉक्टर ने आरोपियों ने ब्लड-यूरिन सैम्पल देने को कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. जांच में ये बात उनके खिलाफ जाएगी.’’

चंडीगढ़ छेड़खानी केस की सीसीटीवी तस्वीरों के सामने आने के बाद शिकायकर्ता वर्णिका को काफी राहत मिली है. उनकी उम्मीद बढ़ी है कि अब केस की जांच में तेजी आएगी और पुलिस को भी आसानी होगी.

cv

सच की जीत होगी- वर्णिका

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में वर्णिका ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा है, ‘’पहले जब जानकारी आई कि सीसीटीवी खराब है तो निराशा हुई अब सीसीटीवी फुटेज मिला है तो खुशी है. सच की जीत होगी.’’

सुभाष बराला का शुक्रिया- वर्णिका

कल सुभाष बराला ने कहा था कि वर्णिका उनकी बेटी की तरह है. वह वर्णिका को इंसाफ दिलाकर रहेंगे. सुभाष बराला के इस बयान पर वर्णिका ने कहा, ‘’सुभाष बराला ने घटना से इंकार नहीं किया है. इसलिए साथ देने के लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं.’’

क्या है पूरा मामला?

चंडीगढ़ में बीते शनिवार की रात करीब 12.15 बजे IAS की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ हुई थी. छेड़छाड़ का आरोप हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त पर लगा है. वारदात के बाद पुलिस ने विकास बराला के गिरफ्तारी कर लिया था, लेकिन कुछ देर बाद उनको  जमानत पर रिहा कर दिया गया था. इसके बाद विवाद खड़ा हो गया था. विपक्ष लगातार बीजेपी पर आरोपी को बचाने का आरोप लगा रहा है और सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget