एक्सप्लोरर

बिहार के चंपारण से मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- 'सरकार के काम में रोड़े अटकाए जा रहे हैं'

प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैं नीतीश जी के धैर्य और कुशल प्रशासन की तारीफ करना चाहता हूं. भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके द्वारा की जा रही उनकी कोशिशों को केंद्र सरकार को पूरा पूरा समर्थन है.''

मोतिहारी: चंपारण सत्याग्रह के सौ साल पूरे होने पर बिहार के मोतिहारी से पीएम मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला किया है और आरोप लगाया कि विपक्ष सरकार के कामों में रोड़े अटका रहा है. इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन में बदलने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने इस मौके पर 20 हजार स्वच्छाग्रहियों में से कई को सम्मानित किया.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बिहार में 1186 करोड़ की 5 परियोजनाओं की नींव रखी. पिछले साल 10 अप्रैल 2017 को चंपारण सत्याग्रह समोहर शुरू किया गया था जिसका आज समापन हो गया.

आज इतिहास खुद को दोहरा रहा है: पीएम प्रधानमंत्री ने कहा, ''जो लोग कहते हैं कि इतिहास खुद को दोहराता नहीं है. वो यहां आकर देख सकते हैं कि कैसे सौ वर्ष पहले का इतिहास आज भी साक्षात हमारे सामने मौजूद है. मेरे सामने वो स्वच्छाग्राही बैठे हैं जिनके भीतर गांधी के आचार, विचार और आदर्श का अंश जीवित है. मैं ऐसे सभी स्वच्छाग्राहियों के भीतर विराजमान महात्मा गांधी के उस अंश को शत शत प्रणाम करता हूं.''

अपने अधिकारी की तारीफ, कहा- वे खुद जाकर शौचालय साफ करते हैं प्रधानमंत्री ने स्वच्छता कार्यक्रम में बेहतरीन काम के लिए अपने एक आईएएस अधिकारी की जमकर तारीफ की. प्रधानमंत्री ने कहा, ''आज मुझे जिस एक व्यक्ति के सम्मान करने का अवसर नहीं मिला लेकिन मेरा मन करता है. मैं आज प्रशासनिक मर्यादाओं को तोड़कर उस बात का जिक्र करना चाहूंगा. उनके नाम और काम की पहचान नहीं होती. वे परदे के सामने नहीं आ पाते. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके बारे में बताने का मन करता है''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''केंद्र सरकार में हमारे सचिव परमेश्वरन अय्यर इस काम को देख रहे हैं. वे आईएएस की नौकरी छोड़कर अमेरिका चले गए थे. अमेरिका में सुख-चैन की जिंदगी गुजार रहे थे. सरकार बनने के बाद हमने आह्वान किया. मुझे खुशी है कि अमेरिका की शानदार जिंदगी छोड़कर वे भारत लौटे. मैंने उन्हें सरकार में लिया और स्वच्छाग्रह का काम दिया.’’

परमेश्वरन अय्यर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ''परमेश्वरन अय्यर जी खुद जगह-जगह जाकर शौचालय की सफाई करते हैं. आज परमेश्वरन जी जैसे मेरे साथी हों. हजारों स्वच्छाग्रही हों तो मेरा विश्वास दृढ़ हो जाता है कि बापू का सपना पूरा हो जाएगा.''

विपक्ष काम में रोड़े अटका रहा है: पीएम प्रधानमंत्री ने कहा, 'स्वच्छता के बाद स्वास्थ्य के लिए काम करना है और आयुष्मान भारत ऐसी ही एक योजना है. लेकिन इससे दिक्त उन लोगों को हो रही है जो इस बदलाव को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. वो गरीब को सश्कत होते नहीं देख पा रहे हैं. उन्हें लगता है कि गरीब अगर मजबूत हो गया तो झूठ नहीं बोल पाएंगे. इसलिए सड़क से लेकर संसद तक सरकार के काम में रोड़े अटकाए जा रहे हैं. सरकार जन जन को जोड़ने का काम रही है लेकिन विरोधी जन जन को तोड़ने का काम कर रहे हैं.''

विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''चंपारण के लिए आज दो नई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया. मुजफ्फरपुर-सुगौली रेलवे लाइन दोहरीकरण किया जाएगा. इस अवसर पर एक नई ट्रेन का शुभारंभ करने का अवसर मिला है. ये ट्रेन कटिहार से पुरानी दिल्ली तक जाएगी. सरकार ने इसका नाम चंपारण हमसफर रखा है.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''आज मधेपुरा में मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री का भी शुभारंभ किया गया है. यह फैक्ट्री दो कारणों से अहम है. पहला ये मेक इन इंडिया का उदाहरण है दूसरा इससे इस इलाके में रोजगार भी बढ़ेगा. इस फैक्ट्री में बने 12 हजार हॉर्स पॉवर वाले इंजन को हरी झंडी दिखाने का सौभाग्य मुझे मिला है.''

नीतीश कुमार की तारीफ की, कहा- केंद्र सरकार उनके साथ है प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैं नीतीश जी के धैर्य और कुशल प्रशासन की तारीफ करना चाहता हूं. भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके द्वारा की जा रही उनकी कोशिशों को केंद्र सरकार को पूरा पूरा समर्थन है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget