एक्सप्लोरर

Covid-19: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद सरकार अलर्ट, इन पांच राज्यों को लिखा पत्र

Covid-19: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद सरकार अलर्ट पर है. केंद्र ने कोविड के मामले और साप्ताहिक संक्रमण दर बढ़ने पर पांच राज्यों को पत्र लिखा है.

Covid-19 Case Increases: पिछले हफ्ते कोविड (Covid-19) के मामले तेजी से बढ़ने और साप्ताहिक संक्रमण दर (Weekly Infection Rate) में वृद्धि होने के मद्देनजर केंद्र (Centre) ने पांच राज्यों (States) को कोरोना वायरस (Coronavirus) के किसी भी तरह के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कड़ी निगरानी करने और जरूरत पड़ने एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र को लिखे एक पत्र में यह रेखांकित किया है कि भारत में कोविड-19 के मामलों में कुछ राज्यों से अधिक मामले आ रहे हैं, जिससे संक्रमण के प्रसार का स्थानीयकरण होने की संभावना का संकेत मिलता है.  

भूषण ने कहा कि इसलिए, जन स्वास्थ्य प्रतिक्रिया पर एक जोखिम आंकलन आधारित रुख का अनुपालन करने की जरूरत है. साथ ही, महामारी से लड़ने में अब तक मिली कामयाबी को भी नहीं गंवाया जाए. पत्र में उन्होंने कोविड के मामलों में पिछले तीन महीनों में देश में काफी कमी आने का जिक्र किया है. हालांकि, 27 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 15,708 नये मामले सामने आने और तीन जून को समाप्त हो रहे सप्ताह में बढ़ कर 21,055 हो जाने के साथ कोविड के मामलों में हल्की वृद्धि देखी गई है. साथ ही, 27 मई 2022 को समाप्त हुए सप्ताह में रही 0.52 प्रतिशत की संक्रमण दर तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़ कर 0.73 प्रतिशत हो गयी.

राज्यों से कही गई ये बात

राज्यों को साक्ष्य आधारित निर्णय लेने पर कहीं अधिक ध्यान देते हुए विभिन्न गतिविधियों में छूट, जांच एवं निगरानी, क्लिनिकल प्रबंधन, टीकाकरण और समुदाय की सहभागिता के लिए मंत्रालय द्वारा आठ अप्रैल 2022 को जारी निर्देशों का अनुपालन करने को कहा गया है. राज्यों को कोविड-19 के त्वरित एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक उपायों की निगरानी एवं क्रियान्वयन जारी रखने की सलाह दी गई है ताकि मंत्रालय द्वारा जारी विभिन्न परामर्शों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके.

इन राज्यों में बढ़ रहे मामले

पत्र के अनुसार, तमिलनाडु में साप्ताहिक नये मामलों में वृद्धि हुई है. यहां 27 मई को समाप्त हुए सप्ताह में सामने आए 335 मामले तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़कर 659 हो गये और ये तीन जून को समाप्त हुए भारत के नये मामलों का 3.13 प्रतिशत है. केरल में नये मामलों में वृद्धि हुई है और यहां 27 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 4,139 नए मामले सामने आए जबकि तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में इनकी संख्या 6,556 रही. यह तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में भारत में सामने आये मामलों का 31.14 प्रतिशत है. 

भूषण ने पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि राज्य में पिछले सप्ताह संक्रमण दर (Weekly Infection Rate) 5.2 प्रतिशत से बढ़ कर 7.8 प्रतिशत हो गयी. महाराष्ट्र (Maharashtra) में 27 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 2,471 नये मामले सामने आए जबकि तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में यह संख्या 4,883 रही, जो तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में भारत में सामने आये कोविड के मामलों का 23.19 प्रतिशत है. इसके अलावा, तेलंगाना (Telangana) और कर्नाटक (Karnataka) में भी उक्त अवधि में साप्ताहिक संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है.

ये भी पढ़ें- 

Telangana: CBI ने पुलिस कमांडेंट को किया गिरफ्तार, 950 किलो कीमती मेटल चुराने का है आरोप 

Sidhu Moose Wala Murder: कैसे गैंगस्टर बना लॉरेन्स बिश्नोई, कौन-कौन गैंग में है शामिल? जानें उसके दुश्मनों के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget