एक्सप्लोरर

Telangana: CBI ने पुलिस कमांडेंट को किया गिरफ्तार, 950 किलो कीमती मेटल चुराने का है आरोप

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि इस मामले में जिन 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें तेलंगाना विशेष पुलिस बल का सहायक कमांडेंट रविंदर रेड्डी, उसका ड्राइवर आरक्षी एस प्रेम कुमार भी शामिल है.

CBI Arrested Telangana Police Commandant: केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने हैदराबाद (Hyderabad) स्थित सरकारी उपक्रम की कंपनी मिश्र धातु निगम लिमिटेड (Mishra Dhatu Nigam Ltd.) से 950 किलो कीमती धातु चुराने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में इस उपक्रम का सहायक महाप्रबंधक तेलंगाना राज्य पुलिस (Telangana State Police) की विशेष सुरक्षा बल (Special Security Forces) का सहायक कमांडेंट और आरक्षी के अलावा दो कबाड़ खरीदने वाले निजी व्यक्ति भी शामिल हैं. गिरफ्तारी के बाद इन सभी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक इस मामले में जिन 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें एस नरसिम्हा राव सरकारी उपक्रम की कंपनी का सहायक महाप्रबंधक सुरक्षा और प्रशासन के अलावा तेलंगाना राज्य विशेष पुलिस बल का सहायक कमांडेंट रविंदर रेड्डी, उसका ड्राइवर आरक्षी एस प्रेम कुमार शामिल हैं. इनके अलावा इसी कंपनी में काम करने वाले दो अस्थाई कर्मचारी बी मुरली और नासा दीक्षित के अलावा दो कबाड़ खरीदने वाले व्यापारी मोहम्मद नईम नायर और उसका भाई मोहम्मद वसीम नैयर शामिल है. इनकी कंपनी जेन स्टील इंडिया स्क्रैप गोडाउन हैदराबाद में स्थित है.

सीबीआई को मिली थी गुप्त सूचना 
सीबीआई के मुताबिक प्राप्त सूचना के आधार पर मिश्र धातु निगम लिमिटेड से जा रहे एक ट्रक को रोका गया. उसमें से 950 किलोग्राम कीमती धातु बरामद हुई. मौके पर पकड़े गए लोग यह नहीं बता पाए कि वह यह कीमती धातु सरकारी उपक्रम कंपनी से क्यों ले जा रहे थे.

आरंभिक जांच के बाद सीबीआई को इस मामले में सरकारी उपक्रम की इस कंपनी के सहायक महाप्रबंधक समेत राज्य पुलिस के विशेष सुरक्षा बल के कमांडेंट की भूमिका का पता चला. जिसके बाद 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनकी गिरफ्तारी के फौरन बाद इनके ठिकानों पर छापेमारी की गई जहां से आपत्तिजनक दस्तावेज, अनेक मोबाइल फोन और स्क्रैप व्यापारियों द्वारा किए गए भुगतान के कुछ विवरण भी बरामद हुए.

काफी समय से हो रही थी धातु की चोरी
सीबीआई (CBI) को आरंभिक जांच के दौरान यह पता भी चला है कि रिश्वत के बदले इस कंपनी से कीमती धातु की चोरी कराई जा रही थी. सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तार सभी लोगों को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा मामले की जांच जारी है.

Target Killing: माहौल ख़राब करने की हो रही कोशिश, अल्पसंख्यक कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा

Rajya Sabha Election: 18 साल बाद महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए होगा मतदान, शिवसेना-बीजेपी में कांटे की टक्कर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget