एक्सप्लोरर

अस्पताल में स्मार्टफोन इस्तेमाल कर सकेंगे कोरोना मरीज, केंद्र ने राज्यों से इजाजत देने को कहा

केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वह रोगी क्षेत्र में स्मार्टफोन और टैबलेट रखने की अनुमति दें ताकि मरीज अपने परिवार और दोस्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकें.

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा है कि अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस संक्रमितों को स्मार्ट फोन और टैबलेट के इस्तेमाल की इजाजत दी जाए ताकि वे अपने परिवार और मित्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकें और इससे मरीजों को मानसिक तौर पर मदद मिलेगी. वैसे तो अस्पतालों में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति है लेकिन मरीजों के परिजन द्वारा शिकायत मिलने पर इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए.

अस्पताल उचित नियम बना सकते हैं- केंद्र

स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक (डीजीएचएस)डॉ राजीव गर्ग ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रधान सचिवों को पत्र लिख कर कहा कि यंत्रों को संक्रमण मुक्त करने और मरीजों और परिवारों के बीच संपर्क के लिए एक समय सीमा निर्धारित करने के वास्ते अस्पताल उचित नियम बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों के कोविड-19वार्ड तथा आईसीयू में भर्ती मरीजों की मनोवैज्ञानिक जरूरतों का प्रशासनिक तथा चिकित्सकीय दलों को ध्यान रखना चाहिए.

मरीज अपने परिवार और दोस्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकेंगे- केंद्र

यह पत्र 29जुलाई को जारी हुआ. जिसमें कहा गया,‘‘समाज से संपर्क मरीज को शांत रख सकता है और उसे चिकित्सा दे रहे दल के मनोवैज्ञानिक सहयोग को भी बढ़ा सकता है. कृपया सभी को निर्देश दें कि वे रोगी क्षेत्र में स्मार्टफोन और टैबलेट रखने की अनुमति दें ताकि मरीज अपने परिवार और दोस्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकें.’’

गर्ग ने कहा,‘‘हालांकि वार्डों में मोबाइल फोन रखने की अनुमति है जिससे मरीज अपने परिवार के साथ संपर्क में रह सकें लेकिन हमें कुछ राज्यों से मरीजों के परिवारों से प्रतिवेदन प्राप्त हुए हैं कि अस्पताल प्रशासन मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं दे रहे हैं और इसकी वजह से वे मरीज के संपर्क में नहीं रह पा रहे हैं.’’

यह भी पढें-

Amit Shah Corona Positive: जेपी नड्डा-राजनाथ सिंह ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना, जानें ममता-केजरीवाल समेत किसने क्या कहा

अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर बोले राहुल गांधी- ‘जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget