एक्सप्लोरर

एमजे अकबर के खिलाफ लगे आरोपों से मंत्रालय का किनारा, निजी बर्ताव के लिए खुद ही देंगे स्पष्टीकरण

हालांकि इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. वहीं सरकार की ओर से भी इस बाबत कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

नई दिल्ली: यौन शोषण के खिलाफ चल रहे #MeToo कैम्पेन के बीच आरोपों के छींटे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर भी आए हैं जिनके खिलाफ कई महिला पत्रकारों ने बदसलूकी के आरोप लगाए हैं. हालांकि इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. वहीं सरकार की ओर से भी इस बाबत कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

इस बीच सरकारी सूत्रों का कहना है कि एमजे अकबर पर लगे आरोप उनके निजी बर्ताव से जुड़े हैं और मंत्री बनने से पहले के हैं. ऐसे में बेहतर होगा कि इस बारे में वो स्वयं ही स्पष्टीकरण दें. इससे विदेश मंत्रालय के कामकाज का कोई सीधा संबंध नहीं है.

सोशल मीडिया में एक के बाद एक सामने आ रही घटनाओं के बीच दबाव बढ़ रहा है कि नाइजीरिया में मौजूद एमजे अकबर बुधवार को भारत लौटने के बाद खुद पर लगे आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करें. महत्वपूर्ण है कि एमजे अकबर सीआईआई और एग्जिम बैंक द्वारा आयोजित भारत-पश्चिम अफ्रीका क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए नाइजीरिया गए हुए हैं. उन्हें कल लौटना है.

इस बीच सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने समाजवादी पार्टी से बीजेपी में आए नरेश अग्रवाल की जया बच्चन के खिलाफ टिप्पणी पर तो तीखा ट्वीट कर उसे अस्वीकार्य करार दिया था. लेकिन अपने ही सहयोगी मंत्री के खिलाफ महिला पत्रकारों की तरफ से आ रहे यौन शोषण के आरोपों पर वो चुप्पी साधे हुए हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि इसकी जांच होनी चाहिए और सबसे पहले जिस पर आरोप लग रहे हैं वो चुप्पी तोड़ें. प्रियंका ने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए.

#MeToo: याद रहे, यौन हिंसा का केस चाहे जितना पुराना हो, FIR दर्ज कभी भी हो सकती है

विदेश राज्यमंत्री पर लगे आरोपों को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज औऱ सरकार की चुप्पी पर विपक्ष ने सवाल उठाना शुरु कर दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि खुद एक महिला होते हुए सुषमा स्वराज अब तक कैसे चुप हैं? एमजे अकबर अब तक ख़ामोश क्यो हैं? मामले पर पीएम जवाब दें. जो बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की बातें करते थे वो चुप्पी तोड़ें." उन्होंने अकबर का बचाव करने और महिलाओं के खिलाफ बोलने के लिए उदित राज की भी आलोचना की.

बीजेपी नेता उदित राज ने ट्वीट कर कहा कि '#MeToo कैम्पेन जरूरी है लेकिन किसी व्यक्ति पर 10 साल बाद यौन शोषण का आरोप लगाने का क्या मतलब है? इतने सालों बाद ऐसे मामले की सत्यता की जांच कैसे हो सकेगा? जिस व्यक्ति पर झूठा आरोप लगा दिया जाएगा उसकी छवि का कितना बड़ा नुकसान होगा ये सोचने वाली बात है. गलत प्रथा की शुरुआत है.''

यह भी  देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget