एक्सप्लोरर

कोरोना काल में नौकरी गंवाने वालों के लिए सरकार लाई खास योजना, नई जॉब पाने वालों को मिलेगा ये फायदा

योजना के तहत ऐसे लोगों और उनके नियोक्ता के ईपीएफ खाते में दिए जाने वाले योगदान का पूरा पैसा सरकार देगी. दोनों को 12-12 फ़ीसदी योगदान ईपीएफ में देना होता है.

नई दिल्ली: कोरोना काल में नौकरी गंवाने वाले लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से थोड़ी राहत की ख़बर आई है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज आत्मनिर्भर भारत रोज़गार योजना को मंज़ूरी दी गई. योजना का मक़सद कोरोना और उसके बाद के समय में औपचारिक क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देना है. योजना के तहत कोरोना काल में प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी पाने वाले सभी कर्मचारियों को दो साल के लिए सब्सिडी दी जाएगी. इसका फ़ायदा 1 अक्टूबर 2020 और 30 जून 2021 के बीच नौकरी पाने वाले लोगों को मिलेगा.

योजना के तहत ऐसे लोगों और उनके नियोक्ता के ईपीएफ खाते में दिए जाने वाले योगदान का पूरा पैसा सरकार देगी. दोनों को 12-12 फ़ीसदी योगदान ईपीएफ में देना होता है. हालांकि ये सुविधा केवल उन्हीं लोगों के लिए होगी जिनकी, तनख़्वाह 15000 रुपये प्रति महीने से कम होगी. इस योजना का एलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत योजना का एलान करते समय किया था.

एक अन्य फ़ैसले में सरकार ने देशभर में वाई फाई की सेवा देने के लिए पीएम वाणी (PM WANI) नाम के एक कार्यक्रम पर मुहर लगाई. इस योजना के तहत देशभर में क़रीब एक करोड़ डेटा सेंटर खोले जाने का फ़ैसला किया गया है. ये डेटा सेंटर पब्लिक डेटा ऑफिस की तरह काम करेंगे. ये पहले के पीसीओ यानी पब्लिक कॉल सेंटर की तर्ज़ पर काम करेगा. इन सेंटरों से कोई भी पैसा ख़र्च करके वाई फाई की सेवा ले सकेगा. दिलचस्प बात ये है कि पब्लिक डेटा सेंटर कोई चाय वाला से लेकर छोटी दुकान वाला तक खोल सकेगा.

ये भी पढ़ें AK vs AK में वर्दी पहने नजर आए अनिल कपूर, भारतीय वायु सेना ने जताई कड़ी आपत्ति, दृश्य हटाने की मांग  किसानों ने कड़े किए तेवर, कहा- अगर सरकार जिद पर अड़ी है तो हम भी अपने रुख पर हैं कायम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ग्रीस पहुंच रहे बिहार के मखाने', मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'ग्रीस पहुंच रहे बिहार के मखाने', मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया, पडिक्कल ने संभाला
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget