एक्सप्लोरर

Armed Police Force Recruited: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में पांच साल में दो लाख युवकों की हुई भर्ती, जानें और कितनी भर्तियां होनी है

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2017 से 2021 तक सीआरपीएफ में सबसे अधिक 1,13,208 युवाओं की भर्ती की गई.

Armed Police Force Recruited: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में पिछले पांच सालों में लगभग दो लाख लोगों की भर्ती की गई. अधिकारियों ने बताया कि इस साल जुलाई अंत तक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और असम राइफल्स (एआर) में अब भी 84,000 से अधिक पद रिक्त थे और इन्हें भी भरने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2017 से 2021 तक सीआरपीएफ में सबसे अधिक 1,13,208 युवाओं की भर्ती की गई. 29,243 युवाओं को एसएसबी में और 17,482 युवाओं को बीएसएफ ने शामिल किया गया. पिछले पांच सालों में सीआईएसएफ में 12,482 युवाओं, आईटीबीपी में 5,965 और असम राइफल्स में 5,938 युवाओं को भर्ती किया गया.

किस पैरामिलिट्री में कितनी भर्तियां हुई

आंकड़ों के अनुसार, 2022 में भी जुलाई तक, छह केंद्रीय बलों में 10,377 युवाओं की भर्ती की गई. सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) में 6,509, एसएसबी (Services Selection Board) में 1,945, बीएसएफ (Border Security Force)में 1,625, असम राइफल्स में 229 और सीआईएसएफ (Central Industrial Security Force) में 69 युवा भर्ती किए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 22 अक्टूबर को एक भर्ती अभियान शुरू किया था, जिसके तहत अगले 18 महीनों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 10 लाख कर्मियों की नियक्ति किए जाने का लक्ष्य है.नवनियुक्त 75,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए हैं.

किस पैरामिलिट्री में कितनी भर्तियां होनी है

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई 2022 तक छह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 84,659 पद रिक्त थे. इनमें से सीआरपीएफ में 27,510, बीएसएफ में 23,435, सीआईएसएफ में 11,765, एसएसबी में 11,143, असम राइफल्स में 6,044 और आईटीबीपी में 4,762 पद रिक्त हैं.

ये भी पढ़ें-

Hemant Soren: माइनिंग लीज मामले में हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई निरस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget