एक्सप्लोरर

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं, हारने वाले दलों ने इसे ‘फुटबॉल’ बना दिया है

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से छेड़छाड़ संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि चुनाव हारने वाले दल ईवीएम से फुटबॉल जैसा व्यवहार करते हैं.

पटना: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव हारने वाले दल इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के साथ ‘‘फुटबॉल’’ जैसा व्यवहार कर रहे हैं. अरोड़ा ने कहा कि जहां तक ईवीएम से छेड़छाड़ का सवाल है तो वोटिंग मशीनों में छेड़छाड़ संभव नहीं है. बिहार के दो दिवसीय दौरे के संपन्न होने के बाद उन्होंने कहा कि ईवीएम में कभी कभार तकनीकी समस्या आ सकती है जिन्हें तुरंत ठीक कर लिया जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘ईवीएम में छेड़छाड़ करना संभव नहीं है. जहां तक साजिश और छेड़छाड़ की चिंता का सवाल है तो यह निश्चित रूप से छेड़छाड़ से परे है. इससे पहले शुक्रवार को आई खबरों के मुताबिक चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के लिए मार्च के पहले हफ्ते में कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. आयोग के सूत्रों ने शुक्रवार को यह संकेत देते हुये लोकसभा चुनाव के साथ कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी कराने की संभावना व्यक्त की है. हालांकि, आयोग के प्रवक्ता ने कहा  कि चुनाव कार्यक्रम घोषित किये जाने की तारीख तय करने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है. उल्लेखनीय है कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल आने वाली तीन जून को खत्म होगा. इसके मद्देनजर आयोग ने चुनाव किस महीने में और कितने चरण में कराये जाने हैं, यह तय करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है. नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.  यह भी पढ़ें- केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- सबरीमला मंदिर में अब तक 51 महिलाओं ने की पूजा केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- सबरीमला मंदिर में अब तक 51 महिलाओं ने की पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget