एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव में काउंटिंग के दौरान धांधली के आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी सफाई

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पहले ही इन सारी चीजों पर जवाब दे चुके हैं. निर्वाचन आयोग ने भी 10 नवंबर को चार बार संवाददाता सम्मेलन किए थे जिनमें मतगणना की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिक्रिया दी गई थी.

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में अनियिमतता संबंधी विपक्षी दलों के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने गुरुवार को कहा कि निर्वाचन आयोग राजनीतिक दलों की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं देता और आखिर फैसला जनता के हाथ में होता है.

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पहले ही इन सारी चीजों पर जवाब दे चुके हैं. निर्वाचन आयोग ने भी 10 नवंबर को चार बार संवाददाता सम्मेलन किए थे जिनमें मतगणना की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिक्रिया दी गई थी.

अरोड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम राजनीतिक संगठनों की ओर से की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं देते. यह उनका फैसला है, उन्होंने क्या कहा और क्यों कहा। आखिरी फैसला लोगों के हाथ में होता है.’’

बिहार में ‘धीमी गति से मतगणना’ संबंधी आरोप पर मुख्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दूरी संबंधी नियम के अनुपालन में हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,000 तक सीमित की गई थी जिस कारण 33 हजार मतदान केंद्र बढ़ गए. इस बार बिहार में एक लाख से अधिक मतदान केंद्र थे.

उनके मुताबिक, अधिक मतदान केंद्र होने के कारण 63 फीसदी अधिक अतिरिक्त ईवीएम का इस्तेमाल किया गया. अरोड़ा ने साथी चुनाव आयुक्तों सुशील चंद्र और राजीव कुमार के साथ राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनाव के भी सफलतापूर्ण संपन्न होने पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget