एक्सप्लोरर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये निर्देश

CEC Gyanesh Kumar Meeting: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ को मतदाताओं के साथ विनम्र रहने के लिए प्रशिक्षित किया जाए.

CEC Meeting: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभालने के बाद आज पहली बार देश के अलग-अलग राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के तमाम चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करें कि राजनीतिक दलों की तरफ से अगर किसी तरह का कोई मुद्दा उठाया जा रहा है तो उसका निवारण जल्द से जल्द किया जाए. साथ ही चुनाव को और कैसे बेहतर ढंग से संपन्न करवाया जा सकता है और मतदान प्रतिशत कैसे बढ़ाया जा सकता है उस ओर भी कदम उठाए जाएं.

देश भर के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त गणेश कुमार ने कहा कि सभी सीईओ, डीईओ, आरओ, ईआरओ को अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में पूरी तरह से जागरूक होना चाहिए, जैसा कि कानून और ईसीआई के निर्देशों में स्पष्ट रूप से बताया गया है.

18 साल के लोग वोटर के रूप में हो रजिस्टर्ड  

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत के सभी नागरिक जो 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं, संविधान के अनुच्छेद 325 और अनुच्छेद 326 के अनुसार मतदाता के रूप में पंजीकृत हों.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ को मतदाताओं के साथ विनम्र रहने के लिए प्रशिक्षित किया जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी चुनावी कर्मचारी या अधिकारी झूठे दावों का इस्तेमाल करके किसी की ओर से धमकाया न जाए.

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने और क्या दिए निर्देश

इसके साथ इस बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र में 800-1200 मतदाताओं के बीच रखने का प्रयास करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदाता के घर उसके मतदान स्थल की दूरी 2 किलोमीटर अधिक ना हो. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को आसान बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओ वाले मतदान केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए, जिससे कि आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में और मदद मिले.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस का मिशन गुजरात: 7-8 मार्च को अहमदाबाद में होंगे राहुल गांधी, 2027 के लिए रणनीति तैयार

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget