एक्सप्लोरर

CBSE पेपर लीक केस: छात्रों का प्रदर्शन बढ़ा, दिल्ली के प्रीत विहार में छात्र सीबीएसई बिल्डिंग के बाहर फिर धरने पर बैठे

CBSE paper leak: सीबीएसई के प्रश्न-पत्रों के लीक होने और दोबारा परीक्षा कराने के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के बीच सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 12वीं के अर्थशास्त्र की पुनर्परीक्षा देशभर में 25 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के प्रश्न-पत्रों के लीक होने के बाद अब देशभर में 12वीं के अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) की दोबारा परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. जबकि 10वीं के गणित की दोबारा परीक्षा मात्र दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और हरियाणा में जुलाई के महीने में कराई जाएगी. इस बीच सीबीएसई के छात्रों और अभिभावकों का प्रदर्शन जारी है. आज नई दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित सीबीएसई दफ्तर के बाहर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन की वजह से सड़कों पर लंबा जाम लगा है. शिक्षा मंत्री बोले- कोई कन्फ्यूजन नहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा कि 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी और अगर जरूरी हुआ तो 10वीं कक्षा का गणित विषय का इम्तिहान दिल्ली- एनसीआर और हरियाणा में जुलाई में होगा. उन्होंने कहा, ''शैक्षिक और छात्रों के हितों को देखते हुए संवेदनशील सरकार ने 10 वीं की गणित की फिर से परीक्षा राष्ट्रव्यापी स्तर पर नहीं लेने का फैसला किया है. पुलिस से अंतिम जानकारी मिलने के बाद दोबारा परीक्षा दिल्ली और हरियाणा में होगी और अगर जरूरी हुआ तो यह जुलाई में होगी.'' वहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में स्कूली शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने कहा कि सीबीएसई 10वीं के गणित का प्रश्न-पत्र मात्र दिल्ली और हरियाणा में ही लीक हुआ था, क्योंकि इसके राष्ट्रीय स्तर पर लीक होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं. स्वरूप ने कहा, "वह प्रश्न-पत्र मात्र दिल्ली और हरियाणा में लीक हुआ था और अगर दोबारा परीक्षा होगी तो मात्र इन राज्यों में जुलाई में होगी. इस मुद्दे पर अगले 15 दिनों में निर्णय ले लिया जाएगा." उन्होंने कहा कि 12वीं के अर्थशास्त्र का प्रश्न-पत्र देशभर में लीक हुआ था, इसलिए उसकी दोबारा परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित होगी. लेकिन भारत के बाहर प्रश्न-पत्र लीक का कोई मामला नहीं होने के कारण देश के बाहर कोई नई परीक्षा नहीं होगी. प्रश्न-पत्र घोटालों के लिए जिम्मेदारी स्वीकारने और इस मामले के बाद भी सीबीएसई प्रमुख अनीता करवल को हटाए न जाने के सवालों के जबाव में स्वरूप ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी. 60 से पूछताछ, मास्टरमाइंड अब भी पहुंच से बाहर पुलिस ने सीबीएसई पर्चा लीक मामले में 60 लोग से पूछताछ की है. इनमें10 व्हाट्सएप ग्रुपों के एडमिन भी शामिल हैं. इन पर लीक हुआ प्रश्नपत्र साझा किया गया था. जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लीक कहां से हुआ. पुलिस ने गूगल से भी उस ई- मेल पते के बारे में जानकारी मांगी है जहां से सीबीएसई की प्रमुख को ई- मेल भेजकर सूचित किया गया था कि10 वींकक्षा का गणित का पर्चा लीक हो गया है. इस बीच 10 वीं के गणित और12 वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के मामले में झारखंड के चतरा जिले के छह छात्रों को हिरासत में लिया गया है. सीबीएसई अध्यक्ष को लीक की पहले से थी जानकारी गणित के पेपर से जुड़ी शिकायत पर बोर्ड ने कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले लीक के बारे में सीबीएसई अध्यक्ष की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक ई-मेल आया था. उन्होंने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने कहा था कि गणित का पेपर व्हाट्सएप पर लीक हो गया है और इसे रद्द किया जाना चाहिए. दिल्ली पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं. अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के संबंध में पहला मामला 27 मार्च को और गणित का पेपर लीक होने का मामला 28 मार्च को दर्ज किया गया. गणित और अर्थशास्त्र की परीक्षा क्रमश: 28 मार्च और 26 मार्च को हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget