एक्सप्लोरर

राहुल बोले- भारत के संस्थानों पर हमले कर रहे हैं मोदी, फासीवादी ताकतों को परास्त करेगा पूरा विपक्ष

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘’ मैंने आज रात ममता दी के साथ बात की और उन्हें बताया कि हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.''

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सीबीआई विवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन किया है. राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल में होने वाली घटनाएं मोदी और बीजेपी भारत के संस्थानों पर किए गए अविश्वसनीय हमले का एक हिस्सा हैं. हम ममता बनर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘’ मैंने आज रात ममता दी के साथ बात की और उन्हें बताया कि हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. बंगाल में होने वाली घटनाएं मोदी और बीजेपी की तरफ से भारत के संस्थानों पर किए गए अविश्वसनीय हमले का एक हिस्सा हैं. पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा होगा और इन फासीवादी ताकतों को परास्त करेगा.’’

मोदी-शाह की जोड़ी भारत और लोकतंत्र के लिए खतरा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने इस विवाद पर ट्वीट कर कहा है, ‘’मोदी ने लोकतांत्रिक और संघीय ढांचे का पूरा मजाक बना दिया है. कुछ साल पहले मोदी जी ने पैरामिलिट्री फोर्स भेजकर दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफिस पर कब्जा कर लिया था. अब मोदी जी ऐसा कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’मोदी-शाह की जोड़ी भारत और लोकतंत्र के लिए खतरा है. वह इस कदम की सख्त आलोचना करते हैं.’’

विपक्ष बीजेपी को हराने के लिए एकजुट है- अखिलेश

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है, ‘’बीजेपी सरकार की उत्पीड़नकारी नीतियों और CBI के खुलेआम राजनीतिक दुरुपयोग के कारण जिस तरह देश, संविधान और जनता की आज़ादी ख़तरे में है, उसके ख़िलाफ़ ममता बनर्जी जी के धरने का हम पूर्ण समर्थन करते हैं.  आज देश भर का विपक्ष और जनता अगले चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए एकजुट है.’’

CBI पर BJP दफ्तर के दवाब में लिए गए राजनीतिक निर्णय- तेजस्वी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, ‘’बीते कुछ महीनो में CBI पर BJP दफ्तर के दवाब में लिए गए राजनीतिक निर्णयों के कारण राज्य सरकारों को ऐसा निर्णय लेना पड़ेगा. अगर अब भी CBI बीजेपी के गठबंधन सहयोगी की तरह कार्यरत रही तो किसी दिन न्यायप्रिय आम अवाम अपने तरीक़े से इनका हिसाब ना कर दे. लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं.’’

यह भी पढ़ें-

Mamata Vs CBI: केजरीवाल बोले- मोदी-शाह भारत के लिए खतरनाक, लालू बोले- ये तानाशाही का नंगा नाच

कोलकाता में CBIvsPOLICE: मोदी के खिलाफ ममता का धरना, बोलीं- देश में आपातकाल से भी बुरे हालात

कोलकाता में पुलिस कमिश्नर के घर छापा मारने आए CBI अफसरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

क्या है शारदा चिट फंड घोटाला, जिसको लेकर कोलकाता में हो रहा है बवाल?

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget